spot_img
spot_img
spot_img

जब #Ranchi #SSP सुरेंद्र कुमार झा से एक हवलदार ने मांग दिया E-Pass

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : रांची एसएसपी की गाड़ी को रोककर हवलदार ने ई-पास की मांग की। ई-पास नहीं दिखाने पर उनकी गाड़ी को आगे जाने से रोक दिया। जी हां ये नजारा मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे झारखंड-बंगाल बॉर्डर (स्‍वर्णरेखा नदी) पर देखने को मिला।

Read More : मुठभेड़ में दस्‍ते समेत भाग निकला जोहन टोपनो, हथियार के साथ एक उग्रवादी धराया

Read More : साइबर अपराधियों ने बनाया DGP नीरज सिन्‍हा का क्‍लोन अकाउंट, कई लोगों से मांगे पैसे

हुआ यूं कि रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा औचक निरीक्षण पर निजी गाड़ी से सिविल ड्रेस में निकले थे। रात साढ़े नौ बजे मुरी ओपी के झारखंड-बंगाल बॉर्डर (स्‍वर्णरेखा नदी) पर पहुंचे। जहां मुरी के हवलदार जनार्धन मंडल सशस्‍त्र बल के साथ स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह का सख्‍ती से अनुपालन कराने में जुटे थे।  हर आने-जाने वाले वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रांची एसएसपी सादे लिबास में अपनी निजी गाड़ी से वहां पहुंचे। हवलदार जनार्धन मंडल ने एसएसपी की गाड़ी को भी रोका और ई-पास की मांग की। ई-पास नहीं दिखाने पर उन्‍हें आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान जनार्धन मंडल एसएसपी को पहचान भी नहीं पाए। इस कार्य से रांची एसएसपी काफी प्रभावित हुए और उनके हौसला अफजाई के लिए 500 रुपये का नगद पुरस्‍कार देकर सम्‍मानित किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बंगाल पहुंचे PM मोदी, 2 दिन में कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत…

West Bengal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून...

मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के ये बेहतरीन जुगाड़… जानें

Kohramlive : बारिश का मौसम अपने साथ जहां ठंडक...

गढ़वा में सनसनी, तालाब में मिला 13 साल की किशोरी का शव…

Garhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

जमीन के लिये चाचा पर चली गो’ली! भतीजे पर लगा संगीन आरोप…

Palamu : जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में...