रांची : लोगों को अब घबराने की जरूरत नहीं है। राज्य में तेजी से ठीक हो रहे कोरोना संक्रमित मरीज। जहां बेड के लिए अस्पतालों में होती थी मारामारी, वहीं अब खाली हो रहे हैं बेड। सदर अस्पताल में कुल 106 बेड खाली हैं। इनमें से ICU में 7 बेड, चौथे तल्ले में 54 और पांचवें में 45 बेड खाली है। यह आंकड़ा मंगलवार की रात 10 बजे का है।
इसे भी पढ़ें : नैतिकता नष्ट हुई, मानवता भ्रष्ट हुई… ओ गंगा बहती हो क्यूं… ‘बच्चों’ का कब्रगाह बनी ‘मईया’ की गोद
इसे भी पढ़ें : सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)
राज्य में पिछले पांच दिनों की बात करें तो 17 मई को 2507, 16 मई को 2321, 15 मई को 3157, 14 मई को 3776 और 13 मई को 4991 नये मरीज मिले थे। वहीं इस पांच दिन में इसके दोगुने से ज्यादा मरीज स्वस्थ भी हुए। 17 मई को 5643 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। इसी तरह रिम्स में भी ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड खाली हुए हैं। लगातार ठीक हो रहे मरीजों से स्थिति थोड़ी सुधरी है। लोग इसी तरह संयमित रहें और नियम का पालन करते रहें तो झारखंड जल्द ही कोरोना की दूसरी लहर से उबरेगा।








