बेगुसराय : प्रेमिका से शादी करना चाहता था साजन। ना सुनते ही नाराज हो गया। गुस्से में आकर उसने प्रेमिका के सामने ही खुद को गोली मार ली। सिर में गोली लगने की वजह से वह गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई। मौके से पुलिस को पिस्टल नहीं मिली। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। पूरे दोनों एंगल से जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान बेगुसराय के बासुदेवपुर चंदपुरा गांव के 25 साल के साजन महतो के रूप में हुई है।

ग्रामीणों की मानें तो साजन अपने पड़ोस में ही रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। मगर इस बीच युवती की शादी कहीं और तय हो गई। प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने जानकारी मिली तो साजन परेशान हो गया। वह युवती से मिलने उसके घर के पास पहुंच गया औ उससे बात की। बातचीत के दौरान दोनों में विवाद हो गया, इसी दौरान साजन ने खुद के सिर में गोली मार ली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Read More : टॉस से चुनी जा रही थी दुल्हन, देखें फिर क्या हुआ…
Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्या हुआ, देखें…
Read More : करंट लगने से मरा, जन आक्रोश उबाल पर, रोड जाम…वीडियो
Read More : एक बोतल पानी के लिए मारा गया मिथिलेश, देखिए कैसे…
Read More : प्लास्टिक के बर्तन दाग लगने से हो गए हैं खराब, इन टिप्स को करें फॉलो
Read More : T-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानिये किसे मिला मौका, किसका कटा टिकट
Read More : जेल में लगी भीषण आग, 41 ड्रग्स कैदियों की मौत, 39 झुलसे
Read More : कैसे ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव, सामने आया खौफनाक वीडियो
Read More : ब्रह्मपुत्र नदी में आपस में टकराई दो नाव, कई लापता
Read More : 5 राज्यों में राज्यसभा की इतने सीटों पर उपचुनाव का एलान, जानें कब होगी वोटिंग
Read More : नई-नवेली दुल्हन को रेलवे स्टेशन पर छोड़ गायब हो गया पति, देखें वीडियो
Read More : अब थाना और कोर्ट के चक्कर में पड़े गार्जियन, देखें वीडियो…






