Kohramlive desk : बच्चों का टिफिन बॉक्स हो या फिर खाना सर्व करने वाली क्रॉकरी हो अगर उस पर दाग लगा रह जाए तो उसकी खूबसूरती बिगड़ जाती है। अगर आप भी प्लास्टिक के बर्तन में खाने की कोई चीज रख देते हैं तो उस पर दाग रह जाता है। आप भी इसी परेशानी से परेशान हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम यहां आपको बताएंगे कि आप इन टिप्स को फॉलो करके इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। आईए जानते हैं…
Plastic के बर्तनों पर लगे दाग और महक को करें दूर
सिरका (Vinegar)
प्लास्टिक के बर्तनों से दाग हटाने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप प्लास्टिक के बर्तनों पर थोड़ा सिरका छिड़क दें और उसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। 10 मिनट बाद आप बर्तन को स्क्रब करें और अच्छे से साफ करें। ऐसा करने से बर्तन से खाने की महक और दाग दोनों निकल जाएगी और आपका बर्तन पहले की तरह नया जैसा हो जाएगा।
बेकिंग सोडा (Baking Soda)
प्लास्टिक के बर्तन से दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा भी अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए आप एक बड़े बर्तन में गर्म पानी भरकर उसमें 4 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस पानी में कुछ देर के लिए गंदे प्लास्टिक के बर्तनों को डालकर छोड़ दें। इसके बाद 30 मिनट बाद बर्तनों को स्क्रब करें और रगड़कर साफ करें और पानी से धो ले। ऐसा करने से आपके बर्तन पहले की तरह चमक उठेंगे।
Read More : UIDAI में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई
Read More : टॉस से चुनी जा रही थी दुल्हन, देखें फिर क्या हुआ…
Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्या हुआ, देखें…
Read More :बच्चे को प्लेटफार्म पर छोड़, ट्रेन के आगे कूदी महिला
Read More :ये Mobile App तुरंत हटा दें फोन से, झेलना पड़ जाएगा भारी नुकसान
Read More :झाड़ी में नग्न मिली युवती की लाश, इलाके में सनसनी
Read More :मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्या हुआ, देखें…












