spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

नई-नवेली दुल्‍हन को रेलवे स्‍टेशन पर छोड़ गायब हो गया पति, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

DHANBAD : उस दिन रंजीत का फोन आया, उसने प्‍यार का वास्‍ता देते हुये कहा कि अगर तुम नहीं आई तो हम सुसाइड कर लेंगे। हम दोनों एक-दूसरे को जान से बढ़कर चाहते थे। रंजीत जब खूब प्‍यार की दुहाई देने लगा तो उसका मन डोल गया और बिना घर में किसी को कुछ बताये निकल गई। तब मां-बाप दोनों बीमार थे। यह सोचकर घर छोड़ दिया कि रंजीत सहारा बनेगा, पर आज वही मुझे बेसहारा कर चला गया। ना मैं घर की रही ना घाट की। मुझे कोई अपनाने को तैयार नहीं। नाते-रिश्‍तेदारों ने भी मुंह फेर लिया। यह कहना है 26 साल की लव मैरिज करने वाली जीतू कुमारी का। उसका जीवन साथी रंजीत उसे हजारीबाग रोड स्‍टेशन पर अकेला छोड़ जो गया सो आजतक नहीं लौटा। रंजीत ने उस दिन कहा कि, चलो चलते हैं सूरत। वहीं अपना घर बसायेंगे, यहां हर कोई हमारे प्‍यार का दुश्‍मन।

हम दोनों को समझने वाला कोई नहीं। जीतू का कहना है कि उसे तब तनिक भी यह एहसास नहीं था कि रंजीत इतना बड़ा धोखा देगा। बीते 6 सितंबर से रहस्‍यमय ढ़ंग से गायब पति रंजीत की खोज में वह मारे-मारे फिर रही है। रंजीत को हर जग‍ह पागलों की तरह खोजते फिर रही है। रहने को घर त‍क नहीं, कभी सहेली तो कभी किसी और के घर पनाह लेती है जीतू। वहीं रंजीत के घरवाले अलग से उसे डरा-धमका रहे हैं। जीतू का इल्‍जाम है कि उसके ससुराल के लोग उसे शुरू से ही यह कहकर, ताना मारते थे कि तेरी शकल सूरत बढि़या नहीं। तुम मेरे घर की दुल्‍हन बनकर नहीं रह सकती। पर रंजीत मेरा साथ देता रहा। रंजीत के भरोसे ही खुशहाल जिंदगी जी रही थी।

मां पैसे से जरूर मदद करती थी, पर कभी अपने घर नहीं बुलाती थी। रंजीत की हर मांग पूरी की। वह जिस किसी चीज को पसंद करता था, उसे खरीद लाकर उसे देती थी। रंजीत को समझने में उससे भूल हो गई। एक सभ्रांत परिवार की बेटी जीतू आज अपने नसीब को कोस रही है। स्‍कूल में पढ़ाई के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के करीब आ गये। 10 फरवरी 2018 को जामताड़ा में कोर्ट मैरिज और 25 फरवरी को मंदिर में शादी की थी। जीतू की हालत आज ऐसी है कि उसके आंसू तक पोंछने वाला कोई नहीं। पति का पोस्‍टर छपवाकर उन्‍हें ग‍ली-गली खोज रही है।

Read More : UIDAI में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

Read More : टॉस से चुनी जा रही थी दुल्‍हन, देखें फिर क्या हुआ…

Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्‍या हुआ, देखें…

Read More :बच्चे को प्लेटफार्म पर छोड़, ट्रेन के आगे कूदी महिला

Read More :ये Mobile App तुरंत हटा दें फोन से, झेलना पड़ जाएगा भारी नुकसान

Read More :झाड़ी में नग्न मिली युवती की लाश, इलाके में सनसनी

Read More :मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्‍या हुआ, देखें…

Read More :अब थाना और कोर्ट के चक्कर में पड़े गार्जियन, देखें वीडियो…

Read More :रातों रात अमीर बनने की चाह में जा रहा है जेल, देखें कैसे…

Read More :जज उत्तम आनंद मौत मामला : सुराग देने वाले को अब 10 लाख का इनाम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...