spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्‍या हुआ, देखें…

Date:

spot_img
spot_img

जमशेदपुर : खुदकुशी की कोशिश करने वाले विचाराधीन कैदी दीपक कुमार को सोमवार को रिम्‍स में भर्ती कराया गया। जमशेदपुर के एमजीएम अस्‍पताल से उसे यहां रेफर किया गया। कैदी दीपक कुमार ने आत्‍महत्‍या करने का जो तौर-तरीका अपनाया, वह संभवत: पहली बार किसी जेल के अंदर हुआ। दीपक ने फायर एक्सटिंग्विशर को अपने मुंह के अंदर डाल लिया। पूरा मुंह‍ उसका फुल गया था। एक जेल अधिकारी के अनुसार कैदी दीपक टाटा स्‍टील के फायर डिपार्टमेंट में काम कर चुका है, जिसके कारण उसे फायर एक्सटिंग्विशर खोलने का पूरा आईडिया था। उससे होने वाले नुकसान के बारे में भी उसे जानकारी थी। जेल के अंदर जगह-जगह फायर एक्सटिंग्विशर लगा हुआ है। पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। पूरा घटनाक्रम जेल के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद है। वह शाम के 5 बजे इधर-उधर पहले निहारता है कि कोई उसे देख तो नहीं रहा है। फिर वह नायाब तरीका अपनाते हुये खुदकुशी करने की कोशिश की। उसकी हालत पहले से बेहतर बताई गई। जेलर नरेंद्र सिंह के बयान पर परसूडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कैदी दीपक कुमार वही शख्‍स है, जो गिरफ्तार होने से पहले 16 अप्रैल को भी धनबाद के हीरापुर में एक होटल में खुद का गला रेत आत्‍महत्‍या करने की तैयारी कर रखा था। दीपक पर अपनी पत्‍नी वीणा देवी, दो बेटी श्रावणी उर्फ दीया, सानवी और टीचर रिंकी घोष का खून करने का इल्‍जाम है। इल्‍जाम यह भी है कि उसने टीचर का मर्डर करने के बाद उसके साथ रेप किया था। अपने इस घृणित अपराध के कारण रातों-रात वह मोस्‍ट वांटेड बन गया था। जमशेदपुर पुलिस ने बीते 16 अप्रैल को धनबाद के हीरापुर स्थि‍त एचडीएफसी बैंक से उसे पकड़ा था। दीपक के खिलाफ एक साथ 4 हत्‍याएं करने का एफआईआर जमशेदपुर के कदमा थाने में दर्ज है।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: