spot_img

8 दिनों तक मोरहाबादी के आसपास नहीं लगेंगी दुकानें, दुकानदारों ने सेल्‍फ लॉकडाउन का लिया निर्णय

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : मोरहाबादी दुकानदार संघ ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सेल्‍फ लॉकडाउन का निर्णय लिया है। मोरहाबादी मैदान के चारों ओर स्थित करीब 400 ठेला, खोपचा, फूड वैन, गुमटी सहित तमाम दुकानदारों ने कोरोना की चेन को तोड़ने का निर्णय लिया है। दुकानदारों ने 8 दिनों के लिए सेल्फ लॉकडाउन का निर्णय लिया है।

Read More : झारखंड थोक वस्‍त्र विक्रेता संघ भी करेगा #SelfLockDown, IMA और FJCCI ने की थी अपील

इस संबंध में मोरहाबादी फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष कुमार रौशन ने बताया कि अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए दुकानदारों ने स्‍वत: पहल कर दुकानों को कल से 8 दिनों तक बंद करने का निर्णय लिया है जो एक सराहनीय प्रयास है। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना डराने लगा है। ऐसे में सिर्फ सरकारी प्रयास काफी नहीं है। लोगों को अपने स्‍तर से भी पहल कर कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकना होगा। मोरहाबादी दुकानदार संघ ने IMA और FJCCI के सेल्‍फ लॉकडाउन की अपील का समर्थन किया है।

यहां याद दिला दें कि झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए IMA और FJCCI ने सोमवार को एक संयुक्‍त बैठक की थी। जिसमें सेल्‍फ लॉकडाउन करने पर चर्चा की गई। चैंबर और आईएमएम ने लोगों से और व्‍यवसायियों से 21 से 25 अप्रैल तक सेल्‍फ लॉकडाउन करने का अनुरोध किया था।

Read More : BREAKING : #UP के 5 शहरों में #Lockdown से सीएम योगी का इनकार, HC ने बंद का…

IMA और FJCCI ने सभी सदस्यों से आग्रह किया था कि आप स्वयं के साथ ही अपने परिवार व समाज की सुरक्षा के लिए सेल्फ लॉकडाउन की पहल करें। साथ ही व्यापारी मित्रों को भी प्रेरित करने की अपील की थी। संगठन का कहना था कि एक सप्ताह का लॉकडाउन होने से संभलने का मौका मिलेगा। साथ ही कोरोना का चेन भी टूटेगा। बैठक में FJCCI के अध्‍यक्ष और सचिव वहीं IMA की तरफ से अध्‍यक्ष, सचिव और संयुक्‍त सचिव शामिल हुए थे।

बता दें कि झारखंड थोक वस्‍त्र विक्रेता संघ ने भी IMA और FJCCI के सेल्‍फ लॉकडाउन का समर्थन किया है। संघ ने सभी वस्त्र व्यवसायियों से अपील की है कि आगामी 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक पांच दिन का सेल्फ लॉकडाउन का समर्थन सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करें।

Read More : सीएम हेमंत सोरेन के बड़े बेटे नितिन कोरोना पॉजिटिव

Read More : Delhi आज से Lock, 26 अप्रैल Total LockDown, सिर्फ इन सेवाओं को छूट

बता दें कि शास्‍त्री मार्केट के व्‍यवसायियों ने पहले ही एक सप्‍ताह का सेल्‍फ लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही झारखंड सचिवालय संघ ने भी आज से 23 अप्रैल तक सामूहिक अवकाश की घोषणा पर हैं। इधर झारखंड स्‍टेट बार काउंसिल ने भी एक सप्‍ताह तक काम बंद करने की घोषणा की है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...