spot_img
spot_img

सीएम हेमंत सोरेन के बड़े बेटे नितिन कोरोना पॉजिटिव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : झारखंड में कोराना की दूसरी लहर का कहर जारी है। लगातार संक्रमितों की संख्‍या बढ़ रही है। मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमण आम से लेकर खास किसी को भी नहीं छोड़ रहा। सीएम हेमंत सोरेन के घर में भी संक्रमण पहुंच चुका है। सीएम के बड़े बेटे नितिन सोरेन भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सैंपल जांच रिपोर्ट में वे पॉजिटिव पाए गए हैं। नितिन भी होम आइसोलेशन में है। उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। वहीं अब पूर्व मंत्री सरयू राय भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्‍होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्‍यम से दी है। उन्‍होंने लिखा है- कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण के चेक-अप के बाद मुझे COVID-19 पॉजिटिव पाया गया है। डॉक्टर से सलाह के बाद अभी में घर पे हूं। दो दिन पूर्व ही मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। मेरे संपर्क में आये सभी लोग खुद को आइसोलेट कर जांच करवा लें। इससे पहले राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू और सीएस भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं राज्‍य के कई मंत्री, विधायक भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। राज्‍य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अबतक इलाजरत हैं। कोरोना के कारण उनका लंग्‍स ट्रांसप्‍लांट करना पड़ा था।

Read More : Corona@Jharkhand : 24 घंटे में 3992 संक्रमित, 50 मौत, सीएम का बेटा पॉजिटिव

पिछले 24 घंटे में राज्‍य में 3992 नए पॉजिटिव मरीज मिले। जिसमें रांची से अकेले 1073 मरीज शामिल है। राज्य में आज 50 संक्रमितों ने दम तोड़ा। बेड नहीं मिलने की वजह से डिप्‍टी मेयर संजीव विजयवर्गीय के चाचा का निधन हो गया। स्थिति काफी डरावनी हो गई है।

मृतकों में पूर्वी सिंहभूम से 17, रांची से 11, चतरा से 01, धनबाद से 01, दुमका से 02, गढ़वा से 02, गोड्डा से 04, गुमला से 02, खूंटी से 02, कोडरमा से 01, लातेहार से 01, पलामू से 02, रामगढ़ से 02, साहिबगंज से 01 और पश्चिमी सिंहभूम से 01 मरीज शामिल है।

Read More : कोई माई-बाप नहीं, Self Lockdown और Home Isolation को लेकर कल गोलबंद होंगे कई संगठन

कहां मिले कितने मरीज

बोकारो से 113, चतरा से 141, देवघर से 141, दुमका से 63, धनबाद से 174, पूर्वी सिंहभूम से 676, गढ़वा से 72, गिरिडीह से 27, गोड्डा से 55, गुमला से 52, हजारीबाग से 115, जामताड़ा से 113, खूंटी से 147, कोडरमा से 287, लातेहार से 101, लोहरदगा से 23, पाकुड़ से दो, पलामू से 47, रामगढ़ से 80, रांची से 1073, साहिबगंज से 143, सरायकेला से 135, सिमडेगा से 96 और पश्चिमी सिंहभूम से 116।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...