spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड थोक वस्‍त्र विक्रेता संघ भी करेगा #SelfLockDown, IMA और FJCCI ने की थी अपील

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : झारखंड थोक वस्‍त्र विक्रेता संघ ने IMA और FJCCI के सेल्‍फ लॉकडाउन का समर्थन किया है। संघ ने सभी वस्त्र व्यवसायियों से अपील की है कि आगामी 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक पांच दिन का सेल्फ लॉकडाउन का समर्थन सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करें।

यहां याद दिला दें कि झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए IMA और FJCCI ने सोमवार को एक संयुक्‍त बैठक की थी। जिसमें सेल्‍फ लॉकडाउन करने पर चर्चा की गई। चैंबर और आईएमएम ने लोगों से और व्‍यवसायियों से 21 से 25 अप्रैल तक सेल्‍फ लॉकडाउन करने का अनुरोध किया था।

Read More : BREAKING : #UP के 5 शहरों में #Lockdown से सीएम योगी का इनकार, HC ने बंद का…

IMA और FJCCI ने सभी सदस्यों से आग्रह किया था कि आप स्वयं के साथ ही अपने परिवार व समाज की सुरक्षा के लिए सेल्फ लॉकडाउन की पहल करें। साथ ही व्यापारी मित्रों को भी प्रेरित करने की अपील की थी। संगठन का कहना था कि एक सप्ताह का लॉकडाउन होने से संभलने का मौका मिलेगा। साथ ही कोरोना का चेन भी टूटेगा। बैठक में FJCCI के अध्‍यक्ष और सचिव वहीं IMA की तरफ से अध्‍यक्ष, सचिव और संयुक्‍त सचिव शामिल हुए थे।

संगठन के लोग सरकार से स्‍कूलों और हॉलों में Oxygen सपोर्टेड बेड शुरू करने की संभावना पर बात कर रहे हैं। संगठन ने लोगों से पैनिक होकर रेमडेसिविर और ऑक्‍सीजन सिलिंडर खरीदने से बचने की अपील की है।

Read More : सीएम हेमंत सोरेन के बड़े बेटे नितिन कोरोना पॉजिटिव

Read More : Delhi आज से Lock, 26 अप्रैल Total LockDown, सिर्फ इन सेवाओं को छूट

बता दें कि शास्‍त्री मार्केट के व्‍यवसायियों ने पहले ही एक सप्‍ताह का सेल्‍फ लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही झारखंड सचिवालय संघ ने भी आज से 23 अप्रैल तक सामूहिक अवकाश की घोषणा पर हैं। इधर झारखंड स्‍टेट बार काउंसिल ने भी एक सप्‍ताह तक काम बंद करने की घोषणा की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...