spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Delhi आज से Lock, 26 अप्रैल Total LockDown, सिर्फ इन सेवाओं को छूट

Date:

spot_img
spot_img

New Delhi : #Delhi Total LockDown : देश की राजधानी Delhi में Total LockDown की घोषणा हो चुकी है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान किया। यह Total LockDown आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक रहेगा। इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी सुविधाओं को छूट दी गई है।

सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली में चौथी लहर आई है। तीसरी लहर में रोजाना साढ़े आठ हजार मामले आ रहे थे। दुनिया के कई बड़े शहरों में छह हजार मामलों में हेल्थ सिस्टम चरमरा गया था। अब चौथी लहर में दिल्ली में रोजाना 25 हजार केस आ रहे हैं तो हमारा हेल्थ सिस्टम तनाव में आ गया है। यह अपनी सीमा पर पहुंच गया है। इसके बाद कठोर कदम नहीं उठाए गए तो सिस्टम चरमरा जाएगा। कल एक अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो गई। वहां बड़ा हादसा होते-होते बचा।’’

मरीज बढ़े तो मुश्किल होगा संभालना : सीएम

सीएम ने कहा कि दिल्ली का हेल्थ सिस्टम अब बड़ी संख्या में मरीजों को संभालने में सक्षम नहीं है। अगर अभी लॉकडाउन नहीं लगाया तो दिल्ली बुरी स्थिति में पहुंच जाएगी। आज रात 10 बजे से अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया जा रहा है। जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। खाने-पीने और मेडिकल व्यवस्थाएं जारी रहेंगी। 50 लोगों के साथ शादियां हो सकेंगी। इसके लिए अलग से पास जारी होंगे। प्रवासी मजदूरों से मेरी गुजारिश है कि ये छोटा सा लॉकडाउन है। दिल्ली छोड़कर मत जाइएगा। आने-जाने में ही पूरा समय खर्च हो जाएगा। उम्मीद है यह लॉकडाउन छोटा रहेगा। सरकार आपका ख्याल रखेगी। मैं हूं ना, मुझ पर भरोसा कीजिए।’’

Total LockDown में किन पर रहेगी छूट और क्या रहेंगे बंद

  • बेवजह दिल्ली में बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। सिर्फ जरूरी क्षेत्र से जुड़े लोग बाहर आ पाएंगे। सभी प्राइवेट ऑफिस को वर्क फ्रॉम होम ही करना होगा। सरकारी दफ्तर में आधे ही अफसर आ सकेंगे।
  • वैक्सीन लगवाने जाने वाले लोगों को लॉकडाउन में छूट मिलेगी। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टेशन जाने वाले लोगों को भी छूट मिलती रहेगी। उन्हें अपना वैलिड टिकट अपने साथ रखना होगा। मेट्रो, बस सर्विस चालू रहेंगी, लेकिन 50% यात्रियों को इजाजत मिलेगी।
  • बैंक, एटीएम और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। धार्मिक स्थलों को खुला रखा जाएगा, लेकिन किसी विजिटर के जाने की इजाजत नहीं होगी।
  • जरूरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आईडी कार्ड दिखाने पर ही बाहर सफर करने दिया जाएगा। एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वाले सार्वजनिक परिवहन जारी रहेंगे।
  • किसी भी सार्वजनिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर पाबंदी रहेगी। किसी स्टेडियम में कोई मैच या आयोजन बिना दर्शकों के किया जाएगा।
  • सभी थियेटर्स, ऑडिटोरियम, स्पा, जिम, स्वीमिंग पूल को बंद रहेंगे। पहले से तय शादियों को छूट मिलेगी। उसके लिए भी ई-पास लेना होगा।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन के बड़े बेटे नितिन कोरोना पॉजिटिव

इसे भी पढ़ें : Corona@Jharkhand : 24 घंटे में 3992 संक्रमित, 50 मौत, सीएम का बेटा पॉजिटिव

इसे भी पढ़ें :

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

मोरहाबादी में सिनेमा के पर्दे पर दिखी आदिवासी मिट्टी की खुशबू…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची...

पहाड़ पर बैठकर बड़ी वारदात की फिराक में थे बदमाश, SIT ने घेरा तो…

Gumla: रात का सन्नाटा, पहाड़ पर बैठे कुछ संदिग्ध चेहरे...

रांची में फिर आमने-सामने सरकार और छात्र, मैराथन बैठक बेनतीजा…

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर चल रहे छात्र...

विधानसभा घेराव से पहले रांची में धारा 163 लागू…

Ranchi : झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच 10 अगस्त...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

मोरहाबादी में सिनेमा के पर्दे पर दिखी आदिवासी मिट्टी की खुशबू…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची...

पहाड़ पर बैठकर बड़ी वारदात की फिराक में थे बदमाश, SIT ने घेरा तो…

Gumla: रात का सन्नाटा, पहाड़ पर बैठे कुछ संदिग्ध चेहरे...

रांची में फिर आमने-सामने सरकार और छात्र, मैराथन बैठक बेनतीजा…

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर चल रहे छात्र...

विधानसभा घेराव से पहले रांची में धारा 163 लागू…

Ranchi : झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच 10 अगस्त...