Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड की सबसे संवेदनशील और दुर्घटनाग्रस्त सड़कों में शुमार चुट्टूपालू घाटी को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक अहम पहल हुई है। गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर घाटी में लगातार हो रहे हादसों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और स्थायी समाधान की मांग की। सांसद ने कहा कि चुट्टूपालू घाटी में आये दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उनका कहना था कि अब तक किये गये अस्थायी उपाय पर्याप्त साबित नहीं हुये हैं। ऐसे में घाटी के लिये नये रूट सेक्शन और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था पर जल्द निर्णय लिया जाना चाहिये। मुलाकात के दौरान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने केवल चुट्टूपालू घाटी ही नहीं, बल्कि झारखंड की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने जैनामोड़–देवघर फोरलेन को बेरमो, नावाडीह, डुमरी, ससारखों, नारायणपुर मोड़ और मधुबन होते हुये गिरिडीह तक बनाने का प्रस्ताव दिया। इसके अलावा गोविंदपुर–गिरिडीह फोरलेन, गोला–रामगढ़ फोरलेन, राष्ट्रीय राजमार्गों पर फुट ओवरब्रिज तथा एनएच-18 के निचितपुर और सोनारडीह रेल गेट पर रेल ओवरब्रिज निर्माण की मांग भी रखी।
केंद्रीय मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन
सांसद के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उनका कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से सड़क सुरक्षा मजबूत होगी, आवागमन आसान बनेगा और क्षेत्र के औद्योगिक विकास, व्यापार तथा पर्यटन को नई गति मिलेगी। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र और पूरे झारखंड के विकास के लिये उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा। उनका लक्ष्य सुरक्षित, आधुनिक और बेहतर सड़क नेटवर्क के माध्यम से लोगों को सुविधाजनक यात्रा और क्षेत्र को नई विकास गति देना है।
इसे भी पढ़ें : कार के शीशे पर बने काले डॉट्स का क्या है राज… जानें
इसे भी पढ़ें : महंगे परफ्यूम हमेशा कांच की बोतल में ही क्यों आते, असली वजह जानें…
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति ने अपने पद से दिया इस्तीफा…
इसे भी पढ़ें : दिल दहला देने वाला हा’दसा, 10 से ज्यादा लोगों की मौ’त…
इसे भी पढ़ें : अवैध शराब पर CM हेमंत का मास्टर प्लान, GPS से होगी हर गाड़ी की निगरानी







