झारखंड के आशीष दास होंगे इंफोसिस के नये CEO, CM ने किया ये पोस्ट… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : IT दिग्गज इंफोसिस ने अपने नये CEO के नाम का ऐलान कर दिया है। झारखंड के सरायकेला-खरसावां के राजनगर के आशीष कुमार दास 1 अप्रैल 2027 से कंपनी की कमान संभालेंगे। उनकी नियुक्ति पांच वर्षों के लिए की गई है। आशीष कुमार दास लंबे समय से इंफोसिस से जुड़े हैं और कंपनी में कई अहम नेतृत्वकारी भूमिकायें निभा चुके हैं। तकनीक, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और वैश्विक बिजनेस रणनीति में उनके अनुभव को देखते हुये उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

झारखंड के मुखिया CM हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई देते हुये अपने X हैंडल पर पोस्ट किया कि “श्री आशिष कुमार दास को इन्फोसिस का CEO-नामित घोषित किये जाने पर हार्दिक बधाई। यह आपके दूरदर्शी नेतृत्व, नवाचार के प्रति अटल प्रतिबद्धता और भारत की सबसे सम्मानित वैश्विक तकनीकी कंपनियों में से एक में आपके शानदार योगदान का पूरी तरह से योग्य सम्मान है। मैं बड़े स्नेह के साथ डावोस में विश्व आर्थिक फोरम (WEF) में आशिष जी के साथ अपनी बातचीत को याद करता हूं, जहां हमने झारखंड के खनन क्षेत्र को बदलने, डिजिटल सरकार को मजबूत करने और हमारे युवाओं को भविष्य के लिए तैयार कौशल देने के लिए एआई और उभरती तकनीकों के उपयोग पर विचारशील चर्चा की। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में झारखंड और @Infosys के बीच साझेदारी और मजबूत होगी, नवाचार, कौशल विकास और प्रौद्योगिकी-संचालित समावेशी विकास के नये अवसर खोलेगी। इस नई यात्रा की शुरुआत पर उन्हें हर सफलता की शुभकामनाएं।”

इसे भी पढ़ें : जिगरी दोस्त ने आधी रात कर दिया खौफनाक कांड… जानें

इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट के इस मंत्री ने दिया इस्तीफा…

इसे भी पढ़ें : NTA ने 47 अफसरों को किया बर्खास्त…

इसे भी पढ़ें : 4 महीने में कई महिलाओं को बनाया निशाना, अब चढ़ा हत्थे…

इसे भी पढ़ें : 26 जुलाई तक इस जिले में इंटरनेट बंद, आदेश जारी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

छात्रों को मिली मुफ्त साइकिल, शिक्षा तक पहुंच होगी आसान

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के केबीएसएस परिसर...

रिश्वत नहीं मिली तो बना दिया ‘शादीशुदा’, VDO सस्पेंड

UP : प्रयागराज में रिश्वत नहीं मिलने पर सरकारी...

दो कारों के बीच हो रहा था ‘गलत काम’, रंगेहाथ धराये…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना पुलिस ने...

कल बिहार बंद…

Bihar : पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुये...

JPSC मामले में रांची के दो होटलों में रेड, 3 अरेस्ट…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगी...