जिगरी दोस्त ने आधी रात कर दिया खौफनाक कांड… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Gumla : गुमला में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। महज 7 हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में एक दोस्त ने अपने ही जिगरी दोस्त की सोते समय सिलबट्टे से सिर कुचलकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मृतक की पहचान 42 साल के अनुभूषण टोप्पो के रूप में हुई है, जबकि आरोपी जगन्नाथ उरांव उर्फ बोचे है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों लंबे समय से जिगरी दोस्त थे और हाल ही में मुंबई से मजदूरी कर गांव लौटे थे। बताया जा रहा है कि करीब पांच साल पहले लिये गये 7 हजार रुपये को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होते रहती थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले से हत्या की योजना बनाई थी। गुरुवार रात उसने दोस्त को घर बुलाया, साथ खाना खाया और एक ही कमरे में सो गये। देर रात जब अनुभूषण गहरी नींद में था, तब आरोपी ने सिलबट्टे से उसके सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी गांव के ही दूसरे घर में जाकर सो गया और शुक्रवार सुबह सीधे सदर थाना पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से आरोपी का व्यवहार असामान्य था, हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट के इस मंत्री ने दिया इस्तीफा…

इसे भी पढ़ें : NTA ने 47 अफसरों को किया बर्खास्त…

इसे भी पढ़ें : 4 महीने में कई महिलाओं को बनाया निशाना, अब चढ़ा हत्थे…

इसे भी पढ़ें : 26 जुलाई तक इस जिले में इंटरनेट बंद, आदेश जारी…

इसे भी पढ़ें : जमीन कारोबारी की ह’त्या के पीछे निकला चौंकाने वाला राज… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

छात्रों को मिली मुफ्त साइकिल, शिक्षा तक पहुंच होगी आसान

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के केबीएसएस परिसर...

रिश्वत नहीं मिली तो बना दिया ‘शादीशुदा’, VDO सस्पेंड

UP : प्रयागराज में रिश्वत नहीं मिलने पर सरकारी...

दो कारों के बीच हो रहा था ‘गलत काम’, रंगेहाथ धराये…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना पुलिस ने...

कल बिहार बंद…

Bihar : पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुये...

JPSC मामले में रांची के दो होटलों में रेड, 3 अरेस्ट…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगी...