Delhi : महाराष्ट्र के डिप्टी CM एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राज्य प्रमुखों की अहम बैठक में झारखंड संगठन को लेकर कई बड़े फैसले लिये गये। बैठक में झारखंड प्रदेश प्रमुख दीपक सिंह और राज्य उपप्रमुख संदीप मुर्दगी ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। दिल्ली स्थित सांसद श्रीकांत शिंदे के आवास पर हुई इस बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीति, संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर विस्तार से मंथन हुआ। इसी दौरान एकनाथ शिंदे ने साफ शब्दों में ऐलान किया कि झारखंड में 2029 का विधानसभा चुनाव शिवसेना अपने चुनाव चिन्ह पर पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। एकनाथ शिंदे ने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची में जल्द ही शिवसेना की विशाल जनसभा आयोजित की जायेगी, जिसमें वह स्वयं शामिल होंगे।
‘अभी से जुट जाइये, हर विधानसभा तक पहुंच बनाइये’
बैठक में एकनाथ शिंदे ने झारखंड नेतृत्व को निर्देश दिया कि सदस्यता अभियान को युद्धस्तर पर चलाया जाये और राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत किया जाये। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने का रास्ता बूथ और कार्यकर्ताओं से होकर गुजरता है, इसलिये गांव-गांव और पंचायत-पंचायत तक संगठन की पकड़ मजबूत करनी होगी। इस दौरान शिंदे ने प्रदेश प्रमुख दीपक सिंह और राज्य उपप्रमुख संदीप मुर्दगी से झारखंड के मौजूदा राजनीतिक समीकरणों, जनभावनाओं और चुनावी माहौल की विस्तृत जानकारी भी ली। बैठक में विभिन्न राज्यों के राज्य प्रमुखों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। झारखंड की ओर से रांची जिला प्रमुख रोनीत कुमार, विजय गोस्वामी समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। सभी ने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे।
अलग पहचान रखते हैं दीपक सिंह
झारखंड की राजनीति में दीपक सिंह का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। खासकर रांची, इटकी, बेड़ो, नगड़ी और रातू क्षेत्र में उनकी अलग पहचान है। स्थानीय लोग बताते हैं कि गरीब और जरूरतमंदों की मदद करना उनकी फितरत है। कई लोग अपनी समस्याओं को लेकर थाना, कोर्ट-कचहरी का दरवाजा खटखटाने से पहले दीपक सिंह के दरबार में दस्तक देना अधिक उचित समझते हैं। ग्रामीण इलाकों में उनकी सक्रियता और जनसंपर्क ने उन्हें एक प्रभावशाली जननेता के रूप में स्थापित किया है। यही वजह है कि शिवसेना नेतृत्व भी झारखंड में संगठन विस्तार की जिम्मेदारी उन पर भरोसे के साथ सौंप रहा है।
इसे भी पढ़ें : इन 3 घरेलू चीजों से चेहरे पर आयेगा शीशे जैसा निखार…
इसे भी पढ़ें : अगस्त से लागू होगा नया रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम, AI बतायेगा कन्फर्म टिकट मिलने का चांस…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में विक्की सोनी ह’त्याकांड का खुलासा, जीजा ही निकला मास्टरमाइंड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले…
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने रचा इतिहास, दुनिया भर से मिल रही बधाइयां… जानें क्यों









