हजारीबाग में विक्की सोनी ह’त्याकांड का खुलासा, जीजा ही निकला मास्टरमाइंड… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र में हुये चर्चित विक्की कुमार सोनी हत्याकांड का खुलासा हजारीबाग पुलिस ने महज 24 घंटे में कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो संदेही गुनहगारों को अरेस्ट कर लिया है। दोनों की पहचान नवादा के विक्रम कुमार (25) और गया के दिलीप कुमार (25) के रुप में हुई। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। विक्की की मौत की साजिश का मास्टरमाइंड उसका जीजा विक्रम कुमार ही निकला। विक्रम के दोस्त दिलीप ने इस कांड में उसका साथ दिया। प्रथम दृष्ट्या आपसी रंजिश और व्यक्तिगत विवाद इस हत्याकांड की मुख्य वजह बताई जा रही है। दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड भी बहुत बढ़िया नहीं है।

करसो पुल के पास मारी गई थी गोली

यहां याद दिला दें कि बीते 8 जून को हजारीबाग के विक्की कुमार सोनी अपने एक दोस्त के साथ कोडरमा जा रहे थे। इसी दौरान बरही थाना क्षेत्र के करसो पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चला दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुये हजारीबाग SP ने तत्काल विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और अन्य इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को खोज निकाला।

बरामद सामान 

घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, जेएच-02एई-0232 नंबर की हुंडई कार बरामद की है। वहीं मृतक की कार को भी जब्त कर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल हथियार अब तक बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच जारी है

इन अधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका

SDPO बरही श्याम किशोर
थाना प्रभारी विनोद कुमार
बरही थाना पुलिस टीम
तकनीकी शाखा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने रचा इतिहास, दुनिया भर से मिल रही बधाइयां… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : JSCA में आज से JPL शुरू, एंट्री फ्री…

इसे भी पढ़ें : सूचना आयोग में नियुक्तियों पर मुहर, गवर्नर ने दी इन 4 नामों को मंजूरी…

इसे भी पढ़ें : रांची की सड़कों पर उतरे सैकड़ों, प्रशासन अलर्ट… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

DC देर रात पहुंचे स्टेडियम, बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री…

Ranchi : डूरंड कप 2026 के मुकाबलों के लिए...

देर रात तेज प्रताप यादव को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो

Patna : बिहार बंद के दौरान हुये प्रदर्शन और...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का तीखा ह’मला… 

Ranchi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...

रामगढ़ युवा संघ के गणेश महोत्सव को मिले दो नये मुख्य संरक्षक

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ युवा संघ के 12वें गणेश...