spot_img

DC का अचानक धावा, गायब मिले BDO सहित कई अन्य, वेतन पर लगी रोक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा ने सरकारी दफ्तरों और स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने के इरादे से चिनियां और रंका प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जो तस्वीर सामने आई, उसे जान-सुन DC भी दंग रह गये। प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय चिनियां पहुंचते ही DC ने कार्यालय की उपस्थिति और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के समय प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सुबोध कुमार समेत कई महत्वपूर्ण कर्मचारी कार्यालय से अनुपस्थित पाये गये। सबसे गंभीर बात यह रही कि अनुपस्थित कर्मियों की ओर से पूर्व सूचना भी उपलब्ध नहीं थी। इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही मानते हुये DC पशुपति नाथ मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया। उन्होंने सभी अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया। वहीं BDO सुबोध कुमार से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। DC ने स्पष्ट कहा कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।

स्वास्थ्य केंद्र में भी मिली अधूरी व्यवस्था

कार्यालय निरीक्षण से पहले DC पशुपति नाथ मिश्रा चिनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां OPD में एक चिकित्सक मरीजों का इलाज करते मिले और दवा वितरण का कार्य भी जारी था। हालांकि नर्सिंग स्टाफ और पैथोलॉजी विभाग के कई कर्मी मौके पर मौजूद नहीं थे। इस पर DC ने जानकारी ली तो बताया गया कि सभी कर्मी रंका में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में शामिल होने गये हैं। बाद में जब DC ने रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तो वहां चिनियां स्वास्थ्य केंद्र से अनुपस्थित पाये गये सभी स्वास्थ्यकर्मी बैठक में मौजूद मिले। रंका में रंका, चिनियां और रमकंडा प्रखंडों के स्वास्थ्यकर्मियों की संयुक्त मासिक समीक्षा बैठक चल रही थी। वहां डॉक्टरों और कर्मियों की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई।

अब तीनों प्रखंडों में बारी-बारी होगी बैठक

निरीक्षण के दौरान DC पशुपति नाथ मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक में स्वयं भाग लिया और एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। बैठक को संबोधित करते हुये DC पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि वे समय पर अस्पताल पहुंचें और पूरी संवेदनशीलता के साथ मरीजों की सेवा करें। अस्पताल आने वाले हर व्यक्ति को समय पर जांच, मुफ्त दवा और बेहतर इलाज मिलना चाहिये। उन्होंने निर्देश दिया कि अब स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठकें रंका, चिनियां और रमकंडा प्रखंडों में बारी-बारी से होगी।  उनका मानना है कि इससे प्रत्येक क्षेत्र की जमीनी समस्यायें सीधे सामने आयेंगी, स्थानीय चुनौतियों का समय पर समाधान होगा और अस्पतालों की नियमित सेवायें भी प्रभावित नहीं होंगी।

इसे भी पढ़ें : प्रभात फेरी में गूंजे ‘जीवन चुनें, नशा नहीं’…

इसे भी पढ़ें : ममता को सबसे बड़ा झटका: TMC के 19 सांसद बागी गुट में शामिल!

इसे भी पढ़ें : ह’त्यारिन सौतेली दादी को उम्रकैद, पोता को मा’र जंगल में दफना दिया था…

इसे भी पढ़ें : छात्रा से मोबाइल छीनने वाला धरा गया…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में अपने दम पर उतरेगी शिवसेना, शिंदे ने दीपक सिंह से ली पूरी रिपोर्ट…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में फा’यरिंग…

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र की मौलाना आजाद...

धूप नहीं सेंकते तो थाली में शामिल करें ये 5 चीजें, मिलेगा बड़ा फायदा…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, घंटों ऑफिस में बैठकर...

प्रभात फेरी में गूंजे ‘जीवन चुनें, नशा नहीं’…

Garhwa : युवा शक्ति जब किसी सामाजिक बदलाव का संकल्प...

ममता को सबसे बड़ा झटका: TMC के 19 सांसद बागी गुट में शामिल!

West Bengal : पश्चिम बंगाल में कभी अभेद्य माने...