spot_img

प्रभात फेरी में गूंजे ‘जीवन चुनें, नशा नहीं’…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : युवा शक्ति जब किसी सामाजिक बदलाव का संकल्प लेती है तो उसकी गूंज दूर तक सुनाई देती है। कुछ ऐसा ही नजारा बुधवार को गढ़वा के बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय में देखने को मिला, जहां नशे के खिलाफ एक सशक्त जनजागरण अभियान का शंखनाद हुआ। विश्वविद्यालय परिसर से निकली प्रभात फेरी ने छात्रों में जोश भरा, वहीं, आसपास के गांवों में भी नशामुक्त समाज का संदेश पहुंचाया। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय में ‘मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं नशा मुक्ति जागरूकता अभियान’ की शुरुआत की गई। 10 जून से 25 जून तक चलने वाले इस 15 दिवसीय अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह एवं कुलपति प्रोफेसर एम.के. सिंह ने साझा तौर पर किया। इस अवसर पर कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। वहीं कुलपति प्रोफेसर एम.के. सिंह ने युवाओं को प्रेरित करते हुये कहा कि सफलता, सम्मान और बेहतर भविष्य का रास्ता शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच से होकर गुजरता है, न कि नशे की राह से।

फरठिया गांव तक पहुंची जागरूकता की अलख

अभियान के पहले दिन विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों, विभागों और संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक विशाल प्रभात फेरी निकाली। हाथों में तख्तियां और जुबां पर “जीवन चुनें, ड्रग्स नहीं”, “नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो” जैसे संदेश लिये छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय परिसर से निकलकर फरठिया गांव और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचे।रैली के दौरान युवाओं ने ग्रामीणों से संवाद किया और नशे के खिलाफ जनभागीदारी की अपील की। पूरे मार्ग में जागरूकता के नारों ने माहौल को सामाजिक चेतना से भर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस अभियान के सफल संचालन के लिये विभिन्न कार्यक्रमों हेतु अलग-अलग समन्वयकों की नियुक्ति की है। पूरे अभियान का समग्र समन्वय एवं संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण (DSW) डॉ. अरविन्द कुमार सिंह कर रहे हैं। वहीं प्रथम दिवस की प्रभात फेरी का नेतृत्व मुख्य संयोजक डॉ. अमित कुमार मिश्रा (रीडर, डेंटल कॉलेज) और शिक्षा विभाग की प्राचार्या डॉ. सुनीता गुप्ता ने किया। अगले 15 दिनों के दौरान विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में नशा मुक्ति संगोष्ठियां, शपथ ग्रहण समारोह, पोस्टर एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं, जन-जागरूकता रैलियां और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है।कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ. मनीष दुबे, डॉ. पंकज कुमार और डॉ. केशवेन्द्र कुमार तिवारी, सम्पदा अधिकारी राकेश कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : ममता को सबसे बड़ा झटका: TMC के 19 सांसद बागी गुट में शामिल!

इसे भी पढ़ें : ह’त्यारिन सौतेली दादी को उम्रकैद, पोता को मा’र जंगल में दफना दिया था…

इसे भी पढ़ें : छात्रा से मोबाइल छीनने वाला धरा गया…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में अपने दम पर उतरेगी शिवसेना, शिंदे ने दीपक सिंह से ली पूरी रिपोर्ट…

इसे भी पढ़ें : इन 3 घरेलू चीजों से चेहरे पर आयेगा शीशे जैसा निखार…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में फा’यरिंग…

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र की मौलाना आजाद...

धूप नहीं सेंकते तो थाली में शामिल करें ये 5 चीजें, मिलेगा बड़ा फायदा…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, घंटों ऑफिस में बैठकर...

DC का अचानक धावा, गायब मिले BDO सहित कई अन्य, वेतन पर लगी रोक…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा ने...

ममता को सबसे बड़ा झटका: TMC के 19 सांसद बागी गुट में शामिल!

West Bengal : पश्चिम बंगाल में कभी अभेद्य माने...