Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। लगातार 4,399 दिनों तक देश की सेवा करते हुये वह भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गये हैं। इस उपलब्धि पर दुनिया भर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।
मेलोनी ने दी बधाई
इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुये लिखा कि वह भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गये हैं। मेलोनी ने हाल ही में रोम में हुई मुलाकात का जिक्र करते हुये कहा कि भारत और इटली के बीच शुरू हुई नई रणनीतिक साझेदारी दोनों देशों और उनके नागरिकों के लिए नये अवसरों के द्वार खोलेगी।
यूरोप से भी आया बधाई संदेश
यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत और यूरोपीय संघ के संबंध पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुये हैं। कोस्टा ने हालिया ईयू-भारत शिखर सम्मेलन का जिक्र करते हुये भविष्य में और गहरे सहयोग की उम्मीद जताई।
नेहरू का रिकॉर्ड पीछे, मोदी सबसे आगे
प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 4,399 दिन पूरे कर भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। जहां नेहरू का कार्यकाल 1951-52 के आम चुनाव के बाद शुरू हुआ था और 1964 तक चला, वहीं मोदी ने 2014 से लगातार देश की कमान संभाल रखी है।
तीन लोकसभा चुनाव, लगातार तीन जीत
प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीतने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि केवल पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम थी। इसके अलावा मोदी स्वतंत्र भारत के इतिहास में आज़ादी के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री और सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी हैं।
मोदी युग में BJP का बढ़ता प्रभाव
बीते 12 सालों में भाजपा ने राष्ट्रीय राजनीति में अपना प्रभाव लगातार बढ़ाया है। पार्टी ने नये राज्यों और नये सामाजिक समूहों तक अपनी पहुंच बनाई, जिससे उसका जनाधार पहले की तुलना में कहीं अधिक व्यापक हुआ है।
इसे भी पढ़ें : JSCA में आज से JPL शुरू, एंट्री फ्री…
इसे भी पढ़ें : सूचना आयोग में नियुक्तियों पर मुहर, गवर्नर ने दी इन 4 नामों को मंजूरी…
इसे भी पढ़ें : रांची की सड़कों पर उतरे सैकड़ों, प्रशासन अलर्ट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 30 जून से घर-घर जायेंगे BLO, ये दस्तावेज जरूरी…
इसे भी पढ़ें : ऑनर किलिंगः दो बेटियों को पीट-पीटकर मा’र डाला…







