Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी विकास और आर्थिक मजबूती को नई गति देने के लिए कई बड़े फैसले लिये हैं। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अमरावती के विकास, अहमदाबाद मेट्रो विस्तार और PM मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिये गये।
PM मोदी के नाम दर्ज हुआ नया इतिहास
कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि PM मोदी भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गये हैं। इस उपलब्धि को सम्मान देने के लिए कैबिनेट ने एक विशेष प्रस्ताव भी पारित किया।
अमरावती को मिली विकास की डबल डोज
आंध्र प्रदेश की प्रस्तावित राजधानी अमरावती को केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। कैबिनेट ने दो महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मंजूरी दी है—
- Central Government General Pool Office Accommodation (CGGPOA)
- General Pool Residential Accommodation (GPRA)
इन परियोजनाओं से अमरावती में सरकारी कार्यालयों और कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवासीय सुविधाओं का तेजी से विकास होगा।
अहमदाबाद मेट्रो को मिलेगा नया विस्तार
शहरी परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने अहमदाबाद मेट्रो फेज-2A को भी मंजूरी दे दी है।
इस परियोजना के तहत 6.032 किलोमीटर लंबा नया मेट्रो कॉरिडोर बनेगा। वहीं 5 नये मेट्रो स्टेशन तैयार किये जायेंगे इससे शहर के विभिन्न इलाकों के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।
अहमदाबाद-गांधीनगर सफर होगा और आसान
मेट्रो विस्तार के पूरा होने के बाद अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच सार्वजनिक परिवहन को बड़ा फायदा मिलेगा। परियोजना पूरी होने पर इस रूट पर कुल 77.63 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा, जिससे लाखों लोगों का सफर तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगा।
‘सात संकल्प’ से भविष्य की अर्थव्यवस्था पर फोकस
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि PM मोदी ने देश को भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ‘सात संकल्प’ दिये हैं।इनमें प्रमुख रूप से
- डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा
- स्टार्टअप इंडिया को मजबूती
- नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन
- कौशल विकास पर जोर
- फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा
- MSME सेक्टर को सशक्त बनाना
- नवाचार आधारित कार्यबल तैयार करना शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने रचा इतिहास, दुनिया भर से मिल रही बधाइयां… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : JSCA में आज से JPL शुरू, एंट्री फ्री…
इसे भी पढ़ें : सूचना आयोग में नियुक्तियों पर मुहर, गवर्नर ने दी इन 4 नामों को मंजूरी…
इसे भी पढ़ें : रांची की सड़कों पर उतरे सैकड़ों, प्रशासन अलर्ट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रथयात्रा को यादगार बनाने की तैयारी शुरू, मेला क्षेत्र में शराब पर रोक…







