Kohramlive : फ्लाइट में महिला के साथ ओछी हरकत करने वाला आज धरा गया। उसे पुलिस ने आज बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे दिल्ली लाया गया। मुंबई के रहनेवाले संदेही आरोपी शंकर मिश्रा को IGI थाना पुलिस ने एक महिला पर पेशाब करने के मामले में धरा है। आरोपी को पूछताछ के बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में आज एयर इंडिया के से भी पूछताछ की गई।
यहां याद दिला दे कि 26 नवंबर को न्यूयार्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने के मामले में शंकर मिश्रा को आरोपी ठहराया गया है। मामले में एयर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन ने शनिवार को माफी मांगी और कहा कि चालक दल के चार सदस्यों और एक पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि है कि एयरलाइन उड़ानों में शराब परोसने की नीति की भी समीक्षा कर रही है।
आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354, 509 और भारतीय विमानन कानून की धारा 23 के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला व आरोपी दोनों दिल्ली में नहीं रहते हैं। मामले में पहले ही आरोपी शंकर मिश्रा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। इतने दिनों से वह फरार चल रहा था।
इसे भी पढ़ें :सानिया ने टेनिस से किया संन्यास का ऐलान…देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड DGP के दावेदार 3-A, पहले पायदान पर कौन… जानें
इसे भी पढ़ें :JAC की 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा Schedule
इसे भी पढ़ें :चुनौतियों से निपटने में आपका प्रशिक्षण, बुद्धि और विवेक काम आएगा : CM हेमंत
इसे भी पढ़ें :‘सरदार खान’ का फिर हैक हुआ Twitter अकाउंट
इसे भी पढ़ें :दिन भर की बड़ी खबरें @ 06.01.2023 #Jhatpat
इसे भी पढ़ें :अब आदमखोर बाघ का आतंक, सुनीता और कुमकुम ल*हुलूहान, देखें
इसे भी पढ़ें :फ्लाइट में ओछी हरकत करने वाला शख्स हुआ टर्मिनेट… देखें
इसे भी पढ़ें :नहीं रहे MS Dhoni पर बनी फिल्म के मशहूर डायरेक्टर Sunil Babu












