Ranchi : रांची पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवाओं के बीच नशे का कारोबार फैला रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरमू स्थित मदर टेरेसा ग्राउंड के आसपास एक युवक बाहर से ब्राउन शुगर लाकर बेच रहा है। सूचना मिलने के बाद विशेष टीम गठित की गई। अंचलाधिकारी अरगोड़ा और अरगोड़ा थानेदार के नेतृत्व में टीम ने इलाके में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने नैतिक कुमार उर्फ मोनू (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।
आरोपी के पास से क्या मिला?
पुलिस ने आरोपी के पास से 1.26 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। इस मामले में अरगोड़ा थाना कांड संख्या 1123/26 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21/22(a)/29 में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी इलाके में युवाओं को ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रहा था। पुलिस अब उसके नेटवर्क और सप्लाई चेन की भी जांच कर रही है, ताकि इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।
इसे भी पढ़ें : लालपुर के डी-कोर मॉल पार्किंग में फा’यरिंग, मची अफरा-तफरी…
इसे भी पढ़ें : व्हाट्सएप ग्रुप से चलता था BS का काला कारोबार, जंगल से 5 अरेस्ट… जानें
इसे भी पढ़ें : अब घर बैठे होगा वोटर वेरिफिकेशन, 20 जून से झारखंड में बड़ा अभियान
इसे भी पढ़ें : CM को मिला इन्वेस्टर समिट में शामिल होने का न्योता…
इसे भी पढ़ें : ठिकाने लगाने की चल रही थी तैयारी, तभी पुलिस ने दी दबिश…






