ठिकाने लगाने की चल रही थी तैयारी, तभी पुलिस ने दी दबिश…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित ढेंगा पुनर्वास कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बड़कागांव पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुनर्वास कॉलोनी के बंद पड़े आवासों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के सामान को ठिकाने लगाने की तैयारी चल रही थी, तभी पुलिस ने दबिश देकर तीनों को धर दबोचा।

बरामद चोरी का सामान

गिरफ्तार आरोपियों के पास से बिलियर्ड्स मशीन, बिजली तार समेत कई चोरी के सामान बरामद किये गये हैं। बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि कॉलोनी में लगातार चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुये विशेष टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया।

ये आरोपी हुये गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान —

  • रवि कुमार भुइयां (24)
  • धीरज कुमार रवि (22)
  • रविंद्र कुमार (52) को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी बड़कागांव थाना क्षेत्र के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

CISF कैंप के कारण संवेदनशील है इलाका

गौरतलब है कि ढेंगा पुनर्वास कॉलोनी परिसर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का कैंप भी स्थित है। यहां विस्थापित परिवारों के साथ-साथ कई CISF जवान भी अपने परिवार के साथ रहते हैं। हाल के दिनों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के लोग दहशत में थे।

इसे भी पढ़ें : 25 साल बाद लागू हुआ पेसा कानून, तीन महीने में नियुक्त होंगे ग्राम प्रधान

इसे भी पढ़ें : अंडमान पहुंचा मानसून, इस रोज तक झारखंड में होगी एंट्री!

इसे भी पढ़ें : रांची के चर्चित होटल कारोबारी लव भाटिया की मौ’त…

इसे भी पढ़ें : सुधा दूध भी हुआ महंगा… जानें नये रेट

इसे भी पढ़ें : पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का हुआ अंत, किसने मा’रा… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

युवाओं को परोस रहा था ‘जहर’, पुलिस ने दबोचा…

Ranchi : रांची पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र से...

लालपुर के डी-कोर मॉल पार्किंग में फा’यरिंग, मची अफरा-तफरी…

Ranchi : रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित डी-कोर...

व्हाट्सएप ग्रुप से चलता था BS का काला कारोबार, जंगल से 5 अरेस्ट… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के ईचाक थाना क्षेत्र के...

अब घर बैठे होगा वोटर वेरिफिकेशन, 20 जून से झारखंड में बड़ा अभियान

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची को अधिक सटीक...

CM को मिला इन्वेस्टर समिट में शामिल होने का न्योता…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके...