Ranchi : रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित डी-कोर मॉल में देर रात फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये फायरिंग करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लाइसेंसी ऑटोमेटिक पिस्टल, जिंदा कारतूस और फायर किया हुआ खोखा बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 20 मई की रात करीब 10:50 बजे खबर मिली कि डी-कोर मॉल की पार्किंग में फायरिंग हुई है। सूचना मिलते ही लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पार्किंग से एक कारतूस का खोखा बरामद हुआ, जिस पर “HPM 25.32” अंकित था। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि संतोष कुमार नामक व्यक्ति ने लोगों में दहशत फैलाने और अशांति पैदा करने के उद्देश्य से अपने लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की।
SSP के निर्देश पर बनी टीम, आरोपी दबोचा गया
घटना की गंभीरता को देखते हुये लालपुर थाना में कांड संख्या 100/26 दर्ज किया गया। मामले में धारा 292 BNS-2023 और आर्म्स एक्ट की धारा 27/30 के तहत केस दर्ज हुआ। SSP के निर्देश पर सिटी SP के मार्गदर्शन और सिटी DSP के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी संतोष कुमार (50 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से पलामू के डालटनगंज का रहने वाला है और वर्तमान में पुंदाग के साहू चौक में रह रहा था।
पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया?
- फायर किया हुआ एक खोखा
- ऑटोमेटिक पिस्टल
- मैगजीन सहित हथियार
- चार जिंदा कारतूस बरामद किये हैं।
इस कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों और सशस्त्र बल की विशेष टीम शामिल रही। पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : ATM में फंसा कार्ड, “मददगार” निकला मास्टरमाइंड, लगा करारा झटका…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में ICAR की पहल से बदलेगा खेती का गणित… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश
इसे भी पढ़ें : कई नामचीन रेस्टोरेंटों को मिला नोटिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : युवाओं को परोस रहा था ‘जहर’, पुलिस ने दबोचा…






