अब घर बैठे होगा वोटर वेरिफिकेशन, 20 जून से झारखंड में बड़ा अभियान

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 20 जून से शुरू किया जायेगा। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने निर्वाचन सदन में आयोजित मीडिया ओरिएंटेशन प्रोग्राम और प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि संबंधित मतदान केंद्र क्षेत्रों के BLO हर घर तक पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करायेंगे।

जानिये पूरा शेड्यूल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार—

  • 20 जून से 29 जून: तैयारी, प्रशिक्षण और प्रिंटिंग कार्य
  • 30 जून से 29 जुलाई: घर-घर सत्यापन और फॉर्म वितरण
  • 5 अगस्त: प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन
  • 5 अगस्त से 4 सितंबर: दावा और आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया
  • 3 अक्टूबर तक: दावों और आपत्तियों का निस्तारण
  • 7 अक्टूबर: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
  • इस विशेष पुनरीक्षण के लिए 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है।

जिनसे संपर्क नहीं होगा, उनके लिए लगेगा कैंप

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिन मतदाताओं से BLO का संपर्क नहीं हो पायेगा, उनके लिए विशेष कैंप भी लगाये जायेंगे। उन्होंने साफ किया कि किसी भी मतदाता का नाम बिना सुनवाई के सूची से नहीं हटाया जायेगा और लोगों से अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

केवल भारतीय नागरिकों के लिए प्रक्रिया

के रवि कुमार ने कहा कि यह प्रक्रिया केवल भारतीय नागरिकों के लिए है और विदेशी नागरिक इसमें शामिल नहीं होंगे। उन्होंने मतदाताओं, राजनीतिक दलों, BLA, मीडिया प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की, ताकि राज्य की मतदाता सूची को अधिक स्वच्छ, समावेशी और पारदर्शी बनाया जा सके।

इसे भी पढ़ें : CM को मिला इन्वेस्टर समिट में शामिल होने का न्योता…

इसे भी पढ़ें : ठिकाने लगाने की चल रही थी तैयारी, तभी पुलिस ने दी दबिश…

इसे भी पढ़ें : 25 साल बाद लागू हुआ पेसा कानून, तीन महीने में नियुक्त होंगे ग्राम प्रधान

इसे भी पढ़ें : अंडमान पहुंचा मानसून, इस रोज तक झारखंड में होगी एंट्री!

इसे भी पढ़ें : रांची के चर्चित होटल कारोबारी लव भाटिया की मौ’त…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में समाहरणालय स्थित SP कार्यालय...

कई नामचीन रेस्टोरेंटों को मिला नोटिस… जानें क्यों

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा शहर में होटल और रेस्टोरेंटों...

युवाओं को परोस रहा था ‘जहर’, पुलिस ने दबोचा…

Ranchi : रांची पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र से...

लालपुर के डी-कोर मॉल पार्किंग में फा’यरिंग, मची अफरा-तफरी…

Ranchi : रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित डी-कोर...

व्हाट्सएप ग्रुप से चलता था BS का काला कारोबार, जंगल से 5 अरेस्ट… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के ईचाक थाना क्षेत्र के...