Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के ईचाक थाना क्षेत्र के लोटवा जंगल में छापेमारी कर पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में 52 ग्राम ब्राउन शुगर, छह एंड्रॉइड मोबाइल फोन और पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लोटवा जंगल में ब्राउन शुगर की सप्लाई और डीलिंग की जा रही है। सूचना मिलते ही SP के निर्देश पर गठित SIT ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुये पूरे गिरोह को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल कुमार, विशाल कुमार, अमित कुमार, दीपक कुमार और मुकेश कुमार शामिल हैं।
चतरा से खरीद, हजारीबाग में सप्लाई
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह चतरा से कम कीमत पर ब्राउन शुगर खरीदता था और फिर हजारीबाग, ईचाक, पदमा और बरही इलाके में ऊंचे दामों पर बेचता था। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि पूरा नेटवर्क व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये ऑपरेट किया जा रहा था। मोबाइल फोन के जरिये सप्लाई, लोकेशन और ग्राहकों से संपर्क साधा जाता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पेशेवर ड्रग्स सप्लायर हैं। अब इनके आर्थिक नेटवर्क, अवैध संपत्ति और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हजारीबाग पुलिस लगातार जिले में नशा और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चला रही है।
इसे भी पढ़ें : अब घर बैठे होगा वोटर वेरिफिकेशन, 20 जून से झारखंड में बड़ा अभियान
इसे भी पढ़ें : CM को मिला इन्वेस्टर समिट में शामिल होने का न्योता…
इसे भी पढ़ें : ठिकाने लगाने की चल रही थी तैयारी, तभी पुलिस ने दी दबिश…
इसे भी पढ़ें : 25 साल बाद लागू हुआ पेसा कानून, तीन महीने में नियुक्त होंगे ग्राम प्रधान
इसे भी पढ़ें : अंडमान पहुंचा मानसून, इस रोज तक झारखंड में होगी एंट्री!






