Palamu : पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के एक बुजुर्ग धनराज भुईयां का शव नदी किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला। मंगलवार सुबह जो व्यक्ति अपने मवेशियों को लेकर घर से निकला था, उसका शव बुधवार को सोनरे नदी के किनारे मिलने से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। शुरूआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि शव पर कई गंभीर चोटों के निशान पाये गये हैं।
सुबह घर से निकले, फिर नहीं लौटे
परिजनों के अनुसार, धनराज भुईयां मंगलवार की सुबह रोज की तरह अपने मवेशियों को चराने के लिये निकले थे। शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग चिंतित हो गये। उन्हें इधर-उधर बहुत खोजा गया, पर उनका कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार को गांव के कुछ लोग सोनरे नदी की ओर गये थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी किनारे पड़े एक शव पर पड़ी। शव देखते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव की पहचान धनराज भुईयां के रूप में होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार, मृतक के गला, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान पाये गये हैं। इससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
इसे भी पढ़ें : रांची में फा’यरिंग…
इसे भी पढ़ें : पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने गया था पति, लौटते वक्त पत्नी के सामने मा’र डाला…
इसे भी पढ़ें : धूप नहीं सेंकते तो थाली में शामिल करें ये 5 चीजें, मिलेगा बड़ा फायदा…
इसे भी पढ़ें : DC का अचानक धावा, गायब मिले BDO सहित कई अन्य, वेतन पर लगी रोक…
इसे भी पढ़ें : प्रभात फेरी में गूंजे ‘जीवन चुनें, नशा नहीं’…









