Ranchi, Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : मूसलाधार बारिश के दरम्यान बुधवार की शाम रांची-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई, वहीं पति मकबूल अंसारी बेतरह जख्मी हो गये। वह अनगड़ा प्रखंड के हेसल गांव के रहनेवाले हैं। यह हादसा मेसरा थाना क्षेत्र के नेवरी गोलचक्कर के पास शाम करीब 7 बजे हुआ।
एक साथ निकले थे सफर पर, रास्ते में बिछड़ गया साथ
हेसल निवासी मकबूल अंसारी अपनी पत्नी के साथ स्कूटी (JH01DL 4389) से कहीं जा रहे थे। बारिश लगातार हो रही थी और सड़कें भीगी हुई थीं। इसी दौरान नेवरी गोलचक्कर के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में मकबूल अंसारी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं मकबूल अंसारी को भी चोटें आई हैं और उनका उपचार कराया जा रहा है।
बारिश और फिसलन ने बढ़ाया खतरा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के समय क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही थी। बारिश के कारण दृश्यता काफी कम हो गई थी और सड़क भी फिसलन भरी हो चुकी थी। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा, लेकिन शुरुआती तौर पर खराब मौसम और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। हादसे के बाद सबसे दुखद बात यह रही कि कार चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मेसरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।
इसे भी पढ़ें : पलामू में बुजुर्ग की ह’त्या से सनसनी…
इसे भी पढ़ें : रांची में फा’यरिंग…
इसे भी पढ़ें : पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने गया था पति, लौटते वक्त पत्नी के सामने मा’र डाला…
इसे भी पढ़ें : धूप नहीं सेंकते तो थाली में शामिल करें ये 5 चीजें, मिलेगा बड़ा फायदा…
इसे भी पढ़ें : DC का अचानक धावा, गायब मिले BDO सहित कई अन्य, वेतन पर लगी रोक…









