spot_img
spot_img
spot_img

पलामू में सनसनीखेज वारदात

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां वॉल पुट्टी मिस्त्री हसन अली, जिसने किसी की हत्या की सुपारी ली थी, खुद ही मारा गया। घटना 19 अक्टूबर को चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर इलाके में हुई। हसन अली की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, हसन अली ने एकराम कुरैशी की हत्या की सुपारी 5 लाख रुपये में ली थी, जिसमें से 2.5 लाख रुपये एडवांस मिले थे। लेकिन जब एकराम के रिश्तेदारों को इस साजिश की भनक लगी, तो उन्होंने एकराम को आगाह किया। इसके बाद हसन अली को पकड़कर कार में जबरन बिठाया गया और गोली मारकर हत्या कर दी गई। पलामू पुलिस ने इस हत्या के मामले में इजहार खान, मुबारक अंसारी और सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी चैनपुर के शाहपुर इलाके के ही रहने वाले हैं। उनके पास से एक देसी पिस्तौल और एक देसी कट्टा बरामद हुआ है।

जांच में सामने आये चौंकाने वाले खुलासे

SP रीष्मा रमेशन ने बताया कि हसन अली की हत्या में एकराम कुरैशी भी मौके पर मौजूद था। पुलिस ने जांच के लिए SIT टीम गठित की है, जिसमें चैनपुर थानेदार श्रीराम शर्मा समेत चार अधिकारी शामिल हैं। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े : 187 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी… कैसे जानें

इसे भी पढ़े : ​DC और SP ने छठ घाटों का लिया जायजा…

इसे भी पढ़े : रात्रि सर्कल क्रिकेट टूर्नामेंट में लराही ने ट्रॉफी की अपने नाम…

इसे भी पढ़े : बिहार में चुनाव, पलामू में हाई अलर्ट…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...