Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग से सटे चौपारण के जगदीशपुर में आयोजित रात्रि सर्कल क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक खिताबी मुकाबले में लराही की टीम ने सुपर ओवर में गोविंदपुर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किये। फाइनल की शुरुआत आतिशबाजी के साथ हुई और दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मैन ऑफ द मैच तराही के कुलदीप यादव एवं मैन ऑफ द सीरीज रोहित यादव का खिताफ मिला। विधायक मनोज यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों की छिपी प्रतिभा निखरती है और यह उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करता है। उन्होंने आयोजन समिति की पहल की सराहना की।
इससे पहले, आयोजन समिति के अध्यक्ष सनोज यादव, सचिव शिवकुमार यादव और कोषाध्यक्ष रंजीत यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, समिति सदस्य और समाजसेवी सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़े :कुख्यात गैंग को देने जा रहा था हथियार, पुलिस ने क्या किया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :पुलिस का ‘ऑपरेशन आयरन ग्रिप’, क्या बोले IG माईकल… जानें








