बिहार में चुनाव, पलामू में हाई अलर्ट…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड के पलामू जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पलामू, बिहार के औरंगाबाद, गया और रोहतास जिलों से सटा है। पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में चार इंटर स्टेट चेक पोस्ट बनाई है। इस राह से गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस कार्रवाई में 7 से 22 अक्टूबर के बीच 1.8 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई। वहीं, जुलाई महीने से अब तक 6.44 करोड़ रुपये की मादक पदार्थ और अन्य अवैध चीजें बरामद हुई है। बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से सीमा पर 2000 से अधिक वाहनों की जांच की जा चुकी है। सीमा सुरक्षा के साथ-साथ नक्सलियों के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक महीने में तीन-चार बड़े अभियान चलाये गये और अगले कुछ दिनों में बड़ा सर्च अभियान औरंगाबाद सीमा के पास शुरू किया जायेगा। यह इलाका भाकपा माओवादी और TSPC जैसे नक्सली संगठनों का गढ़ माना जाता है। चुनाव से 48 घंटे पहले झारखंड-बिहार सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया जायेगा। पलामू पुलिस के अनुसार, चुनाव के दौरान सुरक्षा बढ़ाने के लिये चेक पोस्ट की संख्या और बढ़ाई जायेगी। पलामू SP रीष्मा रमेशन ने मीडिया को बताया कि अब तक 117 लोगों पर बीएनएसएस की धारा 126 के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि चुनाव पीसफुल हो सके।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

योगी मंत्रिमंडल के 8 नये मंत्रियों में विभागों का बंटवारा… देखें पूरी लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के...

झारखंड कांग्रेस की नई लिस्ट जारी, किसे-कहां मिली जिम्मेदारी… जानें

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव...

“मोदी जी आप टेंशन मत लो…” मासूम बच्ची का वीडियो वायरल…

Kohramlive : पश्चिम एशिया संकट और बढ़ती तेल कीमतों...

Sale में Shopping करते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, वर्ना…

Kohramlive : आजकल ऑनलाइन और ऑफलाइन Sale का नाम...