Garhwa(Nityanand Dubey) : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में गढ़वा के DC दिनेश यादव और SP अमन कुमार ने शहर के दानरो नदी स्थित छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। दोनों आला अधिकारियों ने छठ घाटों और वहां तक आने वाले मार्गों की सफाई शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। वहीं, घाटों पर न्यूनतम बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कर श्रद्धालुओं के लिये तैयार रखने पर जोर दिया। बैरिकेडिंग, लाइटिंग, साज-सज्जा और पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिये। घाटों पर गोताखोरों का इंतेजाम रखने को कहा गया है। DC ने आम और खास से भी सफाई बनाये रखने और कूड़ा-कचरा न फैलाने की अपील की। मौके पर SDO संजय कुमार, जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, SDPO नीरज कुमार, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरी, सिटी मैनेजर और छठ महापर्व समिति के सदस्य मौजूद रहे।
इसे भी पढ़े : बेवा के घर सेंधमारी करने वाले नहीं बच सके…
इसे भी पढ़े :कुल 13 प्रत्याशी मैदान में, चुनावी प्रक्रिया शुरू
इसे भी पढ़े :झारखंड में मतदाता सूची पर हो रहा ये काम…
इसे भी पढ़े :कुख्यात गैंग को देने जा रहा था हथियार, पुलिस ने क्या किया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :पुलिस का ‘ऑपरेशन आयरन ग्रिप’, क्या बोले IG माईकल… जानें






