Ormanjhi : रेलवे लाइन पर जवान लड़के मंगरा उरांव की डेड बॉडी मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। भोर के 5 बजे मंगरा की लाश मिलने की खबर पर मौके पर भीड़ जुट गई। जितनी जुबां, उतनी तरह की चर्चा होने लगी। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि हो सकता है कि मंगरा को कहीं और मारने के बाद साक्ष्य छुपाने के मकसद से उसके डेड बॉडी को रेलवे लाइल पर फेंक दिया गया, वहीं कुछ लोगों का कहना था कि किसी ट्रेन से कटने के कारण ही मंगरा की मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस से घरवालों ने अनुरोध किया कि मंगरा उरांव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाये। घरवालों के अनुरोध और लिखित आवेदन मिलने के बाद मंगरा की लाश उसके परिजनों को सौंप दिया गया। घर के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक मंगरा ओरमांझी थाना क्षेत्र के बेड़ा गांव का रहनेवाला था।
इसे भी पढ़ें : कोलकाता गये अफजल के घर फोन आते ही मची हाय-तौबा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : वंदे भारत ट्रेन का कल होगा ट्रायल रन, किसी मुसाफिर को इंट्री नहीं…
इसे भी पढ़ें : गरीब बच्चों ने मनाया लालू यादव का बर्थ डे…
इसे भी पढ़ें : बच्चे को जन्म देने के बाद ही मर गई रूपवान, नर्सिंग होम पर गंभीर इल्जाम…
इसे भी पढ़ें : भाजपाईयों का महाजुटान, केन्द्र की खूबियां और झारखंड की खामियां बता गये
इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकले दोस्त के साथ क्या हो गया… देखें












