spot_img

दवाई का साइड इफेक्ट देख डॉ. हैनिमैन की खोज है होम्योपैथिक : डॉ. वर्मा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : होम्योपैथिक चिकित्सा जगत के जनक डॉ. हैनिमैन ने रोगियों की परेशानियों को देख इस पद्धति का इजाद किया था। सबसे पहले उन्होंने खुद पर ट्रायल किया जब उनका फार्मूला सही निकला तब वो आज होम्योपैथिक देश-दुनिया में संभवत हर घर दस्तक दे चुकी है। यह कहना है BAU के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उमाशंकर वर्मा का। मौका था डॉ हैनिमैन की 268वां जन्मदिन के अवसर पर यूएस पॉलीक्लिनिक कचहरी रोड रांची में आयोजित समारोह का। डॉ. वर्मा ने आगे बताया कि 10 अप्रैल 1755 में जर्मनी के सेक्सनी प्रांत के मायसेन नामक छोटे से गांव में जन्मे डॉ. हैनिमैन ने एलोपैथिक में ‌एमडी की उपाधि हासिल की थी।

डॉ. वर्मा

करीब 15 वर्षों तक इलाज करने के बाद वह संतुष्ट नहीं थे। इसका कारण था बार-बार बीमारी हो जाना और दवाई का साइड इफेक्ट। तब उन्होंने पाया कि जाड़ा लगकर होने वाला मलेरिया बुखार सिनकोना छाल खाने से ठीक हो जाता है। वहीं यह भी देखा गया कि सेहतमंद शख्स को सिनकोना खिला देने से उसे जाड़ा लग बुखार आने लगता था। इसे उन्होंने अपने शरीर पर भी उपयोग करके देखा। इसी आधार पर डॉक्टर हनीमैन ने एक नए चिकित्सा पद्धति की खोज की, जिसे आज लोग होम्योपैथिक चिकित्सा के नाम से जानते है।
समारोह में डॉ. उमाशंकर वर्मा के अलावे डॉ एके राय, डॉक्टर एनपी श्रीवास्तव, डॉक्टर पीके सिंह, डॉ एसबी सिंह, डॉक्टर समर सिंह, डॉ आरसी मिश्रा, डॉक्टर संजय, डॉ अजय सहित कई अन्य मौजद थे। इस मौके पर रोगियों की निशुल्क जांच की गई।

इसे भी पढ़ें : मूर्ति विसर्जन करने गए लोगों के साथ ये क्या हो गया, देखें…

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर कुणाल सिंह को लगाया था ठिकाना, देखिये मोस्टवांटेड गोविंद ने आज क्या किया

इसे भी पढ़ें : जा रहा था बीवी के पास, पहुंच गया पाकिस्तान जेल, फिर…

इसे भी पढ़ें : स्पा सेंटर में सेज सजाती लड़कियों का क्या हुआ, देखें…

इसे भी पढ़ें : ढलती उमर में ब्याह किया, दुल्हन को ले गई बंगाल पुलिस…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...

झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की...

रांची के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, आदेश जारी…

Ranchi : मोहर्रम के मौके पर 27 जून (शनिवार)...