PALAMU : गैंगस्टर कुणाल सिंह हत्याकांड में फरार नामजद अभियुक्त गोविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह ने आत्मसमर्पण कर दिया है। छोटू सिंह कुख्यात डॉन डब्लू सिंह का भाई है। उसने डब्लू सिंह गैंग के बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी है। हालांकि डब्लू सिंह कहां है,यह उसने नहीं बताया है। छोटू सिंह ने मंगलवार को SP चंदन सिन्हा के सामने उनके कार्यालय में आत्मसमर्पण किया था।
सरेंडर करने की प्लानिंग कर रहा डब्लू सिंह
आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने उससे हत्याकांड और डब्लू सिंह के सम्बंध में पूछताछ की। छोटू सिंह ने बताया है कि डॉन डब्लू सिंह सरेंडर करने की प्लानिंग कर रहा है। पंचायत चुनाव के बाद सरेंडर कर सकता है। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण महथा ने बताया कि 3 जून 2020 को कुणाल सिंह के मर्डर के बाद से छोटू सिंह फरार था। इस दौरान वह रांची,बेंगलुरु और दिल्ली में रह रहा था। हत्या,रंगदारी,आर्म्स एक्ट के करीब दो दर्जन मामले छोटू सिंह पर दर्ज है। आर्म्स एक्ट के एक मामले में छोटू सिंह को सजा भी हुई है।
इसे भी पढ़ें :Breaking : Ukraine की ब्रिगेड ने किया सरेंडर, 1026 सैनिकों ने डाले हथियार
इसे भी पढ़ें :आलिया के हाथों में मेहंदी लगते ही छलकी करण की आंखें…देखें…
इसे भी पढ़ें :अतीत के झरोखे से @जलियांवाला बाग कांड
इसे भी पढ़ें :गेहूं की कटनी कर रहे अधेड़ को मारा गोली, PMCH रेफर
इसे भी पढ़ें :वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों को तीर्थयात्रा पर भेजेगी सरकार
इसे भी पढ़ें :मोबाइल में अटक बर्बाद हो गई भोली-भाली सीमा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :झपट कर 2 लाख रुपए ले भागे बाइक सवार अपराधी, CCTV में कैद हुई घटना
इसे भी पढ़ें :स्कूली बच्चों की सेहत का रखें ख्याल, समय में अविलंब करें बदलाव : अजय राय
इसे भी पढ़ें :RBI में बहाली, 93 हजार रुपये तक सैलरी, जानें कब तक करना है अप्लाई












