spot_img

रोहित शर्मा का नया लुक देख फैंस बोले-‘अरे’…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : कभी-कभी एक तस्वीर सिर्फ तस्वीर नहीं होती, वह यादों का दरवाजा खोल देती है। लंदन की सड़कों से आई ऐसी ही एक तस्वीर ने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को बरसों पीछे पहुंचा दिया। वजह बने भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, जिनका नया क्लीन-शेव्ड लुक सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने लंदन में रोहित शर्मा के साथ मुलाकात की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। कैप्शन था, “लंदन में टहलते हुये एक रिलैक्स्ड रोहित से मिलकर बहुत खुशी हुई।” लेकिन तस्वीर में सबसे ज्यादा नजरें जिस बात पर ठहरीं, वह थी रोहित का बदला हुआ अंदाज।

फैंस बोले, ‘ये तो वही 2007 वाला रोहित है’

घनी दाढ़ी वाले अपने हालिया लुक से बिल्कुल अलग, क्लीन-शेव्ड रोहित को देखकर फैंस को उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले शुरुआती दिन याद आ गये। सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई, “ये जूनियर रोहित शर्मा लग रहे हैं! भाई, ये कौन-सा नया यंग टैलेंट है? 2007 वाली फीलिंग फिर से आ गई। क्या हम सच में वक्त के पहिये को पीछे घुमा लाये हैं?” रोहित का यह अंदाज फैंस के चेहरे पर मुस्कान छोड़ गया और कमेंट बॉक्स पुरानी यादों से भर उठा।

बल्ले से भी दिया था दमदार जवाब

इन दिनों रोहित लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शुरुआती दो मुकाबलों में सस्ते में आउट होने के बाद उन्होंने आलोचकों को अपने अंदाज में जवाब दिया। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 388 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुये रोहित ने 110 गेंदों में 138 रन ठोक दिये। उनकी पारी में 17 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। भारत मुकाबला और सीरीज भले हार गया, लेकिन रोहित की यह पारी लंबे समय तक याद रखी जायेगी। विराट कोहली के 74 रन भी टीम के लिए अहम रहे।

आंकड़े जो बताते हैं ‘हिटमैन’ की कहानी

रोहित शर्मा अब तक 288 वनडे मैचों में 11,895 रन बना चुके हैं। उनके नाम 34 शतक दर्ज हैं और वह भारत के लिये सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वालों की सूची में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद तीसरे स्थान पर हैं। इस साल भी रोहित का बल्ला खामोश नहीं रहा। नौ वनडे मुकाबलों में वह 379 रन बना चुके हैं। अब क्रिकेट प्रेमियों की नजर आगामी घरेलू वनडे सीरीज पर है, जहां रोहित और विराट एक बार फिर नीली जर्सी में मैदान पर नजर आयेंगे।

इसे भी पढ़ें : रांची के DC बोले, नहीं चलेगी लापरवाही…

इसे भी पढ़ें : 2027 विधानसभा चुनावों के लिए पहली लिस्ट जारी… देखें

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में भाजपा का ‘मशाल मार्च’… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : भारत ने रचा इतिहास, पहली बार इस खेल में मिला गोल्ड…

इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की मौ’त…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोदी-बर्नहैम की पहली बातचीत में नई साझेदारी का खाका…

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ब्रिटेन...

बेटी के जन्मदिन पर लगाया जीवन का पौधा…

Chouparan : चौपारण के डुमरी गांव में रहनेवाले योग...

15 साल बाद मिला इंसाफ, गुनहगार को उम्रकैद…

Garhwa : डेढ़ दशक तक अदालत में चली कानूनी...

झारखंड में अब लाल आतंक अंतिम दौर में…

Ranchi : कभी झारखंड के घने जंगलों में नक्सलियों...

नामकुम में दो पिकअप से 15 गौवंश बरामद, एक्टिव हुये बजरंग दल…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के नामकुम बाजार के...