Ranchi(Kuldeep Tiwari) : भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में गुरुवार शाम ओरमांझी की सड़कों पर मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में जलती मशाल और बुलंद नारों के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवाओं के समर्थन में अपनी आवाज उठाई और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग दोहराई।प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि JPSC, JSSC, CGL और उत्पाद सिपाही समेत कई भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के कारण हजारों युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है। उनका कहना था कि अभ्यर्थी लंबे समय से न्याय की उम्मीद लगाये बैठे हैं, लेकिन सरकार निष्पक्ष जांच कराने के बजाय मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने विवादित भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि युवाओं के हक और सम्मान की लड़ाई भाजपा लगातार लड़ती रहेगी और जब तक अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रदेश भाजपा के तय कार्यक्रम के तहत 1 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला स्तरीय प्रदर्शन आयोजित किये जायेंगे। ओरमांझी का मशाल जुलूस उसी अभियान का हिस्सा और जनजागरण का प्रयास था। मशाल जुलूस में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, अमरनाथ चौधरी, मानकी राजेंद्र शाही, रोहित साहू, दिलीप मेहता, दीपक बड़ाइक, संतोष गुप्ता, अलखनाथ महतो, राजधाम साहू, शशि मेहता, राजेश गुप्ता, शंकर महतो, वीरेंद्र साहू, भाजपा मंडल के पदाधिकारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा समर्थक शामिल हुये।
ओरमांझी में भाजपा का ‘मशाल मार्च’…#Ranchi #Ormanjhi #BJP #BJPJharkhand #TorchMarch #JharkhandNews pic.twitter.com/y3uqK3nrTx
— KohramLive (@KohramLive) July 31, 2026
इसे भी पढ़ें : भारत ने रचा इतिहास, पहली बार इस खेल में मिला गोल्ड…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की मौ’त…
इसे भी पढ़ें : रोहित शर्मा का नया लुक देख फैंस बोले—’अरे’…
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी के डुंडे जंगल में पेड़ों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के होटल में रेड, हथियार के साथ ये हुये अरेस्ट…







