Ranchi : लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की दिशा में रांची जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी बनाने के लिये समाहरणालय स्थित NIC सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त होने वाले दावा एवं आपत्ति (Claims & Objections) से जुड़े प्रत्येक आवेदन का भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाये।
DC मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना और अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाकर सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में रांची जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन निबंधक पदाधिकारी (EROs), प्रशिक्षु IAS आस्था शरण, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक सुमन, सभी सहायक निर्वाचन निबंधक पदाधिकारी (AEROs) तथा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान दावा और आपत्ति से संबंधित विभिन्न मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की जांच, सत्यापन की कार्यप्रणाली, समय-सीमा के पालन तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कानूनी एवं प्रक्रियात्मक प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। DC मंजूनाथ भजंत्री ने अधिकारियों से कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है। इसलिये सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि रांची जिले की मतदाता सूची अधिक विश्वसनीय और त्रुटिरहित बनाई जा सके।
इसे भी पढ़ें : 2027 विधानसभा चुनावों के लिए पहली लिस्ट जारी… देखें
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में भाजपा का ‘मशाल मार्च’… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : भारत ने रचा इतिहास, पहली बार इस खेल में मिला गोल्ड…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की मौ’त…
इसे भी पढ़ें : रोहित शर्मा का नया लुक देख फैंस बोले—’अरे’…







