RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के किसानों के आर्थिक स्वावलंबन के लिए कटिबद्ध हैं। सरकार सुखाड़ से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत लगातार प्रभावित किसानों के आवेदन प्राप्त कर रही है। राज्य के कृषि मंत्री बादल ने कहा कि जब तक राज्य के सुखाड़ से प्रभावित अंतिम कृषक को राहत योजना का लाभ नहीं मिल जाता है, तब तक मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना पोर्टल पर किसानों का निबंधन जारी रहेगा।
अब तक राज्य में 17,50,814 लाभुकों ने कराया रजिस्ट्रेशन
बादल ने कहा कि अब तक राज्य में 17लाख 50 हजार 814 लाभुकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है उनमें से 9,13,410 ऐसे किसान हैं जिन्होंने अब तक बुवाई नहीं की है। इसके अलावा 6,69,007 किसान ऐसे हैं जिनकी फसल क्षति 33 फ़ीसदी से ज्यादा है। 1 लाख 68 हजार 397 भूमिहीन कृषक मजदूरों में पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। सबसे ज्यादा पलामू , देवघर और गढ़वा के किसानों ने राहत के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बादल ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्राप्त आवेदनों के भूमि दस्तावेजों के सत्यापन में तेजी लाएं ताकि राज्य के ज्यादा से ज्यादा किसानों को राहत पहुंचाई जा सके।
इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को धमकी, स्पीड पोस्ट से भेजा गया पत्र
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कई IAS इधर से उधर, मुकेश कुमार को IPRD निदेशक का जिम्मा
इसे भी पढ़ें : मैं जिंदा हूं, मेरे बेटे ने नहीं किया मेरा मर्डर : वीणा कपूर
इसे भी पढ़ें : खूंखार तेंदुए ने छउआ को बनाया अपना निवाला… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : PLFI को खूंटी पुलिस का तगड़ा झटका… देखें
इसे भी पढ़ें : पति के सामने देवर से इश्क का भयानक अंजाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : BIT Mesra Mu*rder Case : आखिरी हिचकी ले Pallavi बोली, यह क्या कर डाला Prince… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिस्तर तक खींच ले जाने वाली अर्चना की काली दुनिया… देखें || Archana Nag || Honey Trap








