spot_img
spot_img
spot_img

खूंखार तेंदुए ने छउआ को बनाया अपना निवाला… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में 5 साल के एक बच्चे को तेंदुआ मारकर खा गया। उसके बदन का कुछ ही हिस्सा मिला। वहीं खून से सने उसके कपड़े को देख बच्चे की पहचान की गयी। बच्चे के पिता का नाम रामनाथ तुरी है। वह गढ़वा के रमकंडा थाना क्षेत्र के रोदो गांव के रहने वाले है। हृदयविदारक इस घटना के बाद से इलाके में दहशत है। खौफ़जदा लोगों ने अपने-अपने बच्चों पर पहरा बैठा दिया है। उन्हें घरों से निकलने पर रोक-टोक है। कुछ दिन पहले लातेहार में 9 साल की एक बच्ची को भी तेंदुए ने जान से मार दिया था। 5 साल छउआ अपने घर से बिस्किट लेने के लिए निकला था। वह जब दुकान से बिस्किट लेकर लौट रहा था तभी रास्ते में तेंदुए ने उसे अपना निवाला बना लिया। छउआ के इस दर्दनाक अंत के बाद उसके घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना को लेकर ग़ढ़वा के हमारे प्रतिनिधि नित्यानंद दुबे ने बताया कि 5 साल का छउआ कल अपने घर में बिस्किट खाने की जिद करने लगा। उसके पिता ने तब उसे पैसा दिया कि जाओ दुकान से ले आओ। छउआ घर से निकल गया। बहुत देर बीत जाने के बाद भी वह नहीं लौटा। घरवालो को उसकी चिंता सताने लगी कि छउआ कही भटक तो नहीं गया। घरवाले उसे खोजना शुरू किए। इस बात का शोर गांव में भी मच गया। इस बीच कुछ ग्रामीणों की नजर खून से सने एक बच्चे के कपड़े पर पड़ी। कपड़े से छउआ कई पहचान कर ली गयी। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर उसके बदन का कुछ टुकड़ा मिला। लोगों को यह समझने में देर नहीं लगी कि छउआ को तेंदुआ मारकर खा गया है। गांव में हाय-तौबा मच गयी। कुछ दिन पहले ही गांव के लोगों को बताया गया था कि एक तेंदुआ जंगल से भटक गांव में घुस आया है। पर लोगों ने यह नहीं सोचा था कि उन्हें यह दिन भी देखना पड़ेगा। लोगों का गुस्सा उबाल पर था। कुछ लोगों का कहना था कि जब वन विभाग को मालूम है कि खूंखार जानवर गांव में घुस चुका है तो उसे रोकने के लिए कोई इंतेजाम क्यों नहीं किया गया। कुछ दिन पहले लातेहार में भी ऐसा ही हुआ। चाईबासा, बोकारो और रांची में जंगली हाथियों का तांडव अलग से है। खेतों में लहलहाते फसल रौंद दिए जा रहे है। वहीं लोग बैमौत मारे जा रहे है। वन विभाग खामोश है। गढ़वा में खूंखार जानवर का निवाला बने बच्चे के परिवार को तत्काल अंतिम संस्कार के लिए मुआवजा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : बारात से पहले कोहराम… देखें

इसे भी पढ़ें : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी खूब रोया… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : DC नैंसी सहाय के एक्टिव मोड में आते ही मचा तहलका… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सरेराह कांग्रेस नेता को गोलियों से भून डाला… देखें

इसे भी पढ़ें : गडकरी ने किया ऐलान, हाईवे पर गाड़ियों की स्पीड होगी तय

इसे भी पढ़ें : घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से किया छलनी, बाप-भाई लहूलुहान… कहां-कैसे देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...