अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

जम्मू-कश्मीर : अवंतीपोरा के त्राल एरिया में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकी हुए ढेेर। तो वहीं पुलवामा के ललिहार में भी एक मुठभेड़ में J&K पुलिस और सुरक्षाबलों का जॉइन्ट ऑपरेशन चल रहा है। यहां 50 RR, J&K पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों के जवान मुस्तैद हैं।

आतंकियों के छिपे होने की मिली थी जानकारी

बताया जा रहा है कि पुलिस और सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद ज्वाइंट ऑपरेशन के जरिए दो से तीन आतंकियों को घेरा गया। जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। बता दें कि हाल ही में जैश के एक आतंकी को हथियारों के साथ पकड़ने के बाद से ही सुरक्षाबल अलर्ट थे।

इसे भी पढ़ें :ट्रक और ऑटो में हुई भिड़ंत, एक की मौत, आरोपी फरार

यही नहीं, पिछले महीने अवंतीपोरा में ही सर्च ऑपरेशन के दौरान अल बद्र के चार आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया था। इसमें एक एके-56 राइफल, एक एके-56 मैगजीन, 28 राउंड जिंदा कारतूस और एक हैंड ग्रेनेड शामिल थे।

इसे भी पढ़ें :बीच सड़क प्रेमिका का हंगामा, फिर …

इसे भी पढ़ें :काम खत्म कर देर रात बाइक से लौट रहा था घर पर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...