भोजपुर : हरिपुर पेट्रोल पंप के पास ट्रक और ऑटो में हुई टक्कर। हादसे में ऑटो पलटा और मौके पर ही एक की (मुन्ना मुसहर, 56) मौत हो गई। साथ ही कई घायल हुए। हादसे के बाद से आरोपी ट्रक चालक फरार है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश कर रही है। घायल फुलपातो देवी ने बताया कि सभी लोग गांव से ऑटो रिजर्व कर कोइलवर ब्लॉक आ रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया।
इसे भी पढ़ें :13 साल के बच्चे ने कर दी 9 साल के बच्चे की हत्या
इसे भी पढ़ें :नीलगाय का शिकार करने से रोका तो मार दी गोली …और फिर











