कोहराम लाइव डेस्क : दिल्ली में इजरायल दूतावास के पास जोरदार धमाका हुआ। ब्लास्ट में 4 से 5 कारों को नुकसान पहुंचा है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ब्लास्ट की सूचना पर स्पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंच गई है। इसके अलावा NIA की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। दिल्ली पुलिस ने धमाके की पुष्टि कर दी है। पुलिस का कहना है कि विस्फोट फुटपाथ के पास हुआ है।
इसे भी पढ़ें : कुख्यात माओवादी कमांडर अभिजीत यादव की करोड़ों की संपत्ति ईडी ने की जब्त
धमाका इजरायली दूतावास से 150 मीटर की दूरी पर हुआ है। दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। धमाके की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें : गोल्ड मेडलिस्ट सूर्या को इंतजार है किसी रहनुमा का…
इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात पदाधिकारियों का तबादला, जानिए कौन कहां गए






