जहानाबाद : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में जहानाबाद की एक घटना सामने आई है। एक युवती अपनी दीदी के देवर से शादी करना चाहती थी, लेकिन देवर ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद नाराज प्रेमिका हंगामा करने लगी और धोखा देने का आरोप लगाने लगी। इस दौरान हाइवे पर जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और प्रेमी और प्रेमिका को पकड़कर थाना लेकर आई। घटना के अनुसार जहानाबाद के एक युवक की शादी हाफिजगंज थाना क्षेत्र की एक युवती से दो साल पहले हुई थी। उसका छोटा भाई उसकी ससुराल जाता था। इस दौरान ही उसकी पत्नी की बहन से युवक का प्रेम प्रसंग चलने लगा। प्रेमिका ने जब युवक पर शादी करने का दबाव बनाया, तो वह मुकर गया। इसीके बाद युवती ने हंगामा खड़ा कर दिया।
इसे भी पढ़ें : पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, और फिर कर दिया ये…
इसे भी पढ़ें : कोई आगे से, तो कोई पीछे से गोद रहा था…











