कोहराम लाइव डेस्क : देश में कम होते कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के बीच स्कूल-कॉलेज (School-College) खोलने की कवायद शुरू हो चुकी है। कुछ राज्यों ने दिसंबर में ही स्कूल-कॉलेज (School Reopen News Update) खोल दिए हैं, तो कई राज्यों ने नए साल में खोलने का फैसला किया है। जनिए, कहां-कहां स्कूल खुल चुके हैं और कहां-कहां नये साल में खुलने वाले हैं।
झारखंड में 21 दिसंबर से 10वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू
झारखंड सरकार ने 21 दिसंबर से 10वीं और 12वीं के लिए School-College खोल दिए हैं। हालांकि सरकार ने इसके लिए अभिभावकों की सहमति को अनिवार्य कर दिया है। छात्रों और शिक्षकों को 6 फीट की दूरी का पालन करना होगा।सभी, खेल और वैसी गतिविधियों पर रोक रहेगी, जिसमें भिड़ होती है। School के गेट पर सैनिटाइजर और साबुन का होना अनिवार्य कर दिया गया है। स्कूल में प्रवेश से पहले सभी की थर्मल स्कैनिंग होगी। स्कूल को नियमित रूप से सैनिटाइज करना होगा।
इसे भी पढ़ें :Shivraj भुइयां हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल
बिहार में 4 जनवरी से खुल रहे हैं School-College
बिहार सरकार ने 4 जनवरी से स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला लिया है। हालांकि 4 जनवरी से केवल 9 से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू होंगी, उसके बाद 18 जनवरी से सभी स्कूल-कॉलेज खोल दिये जाएंगे। बिहार सरकार ने स्कूल-कॉलेज के साथ-साथ कोचिंग संस्थानों को भी खोलने का आदेश दे दिया है। सरकार ने स्कूल आने वाले छात्रों और शिक्षकों के लिए कुछ गाइडलाइन भी जारी किये हैं। जैसे सभी को मास्क पहनना होगा, सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। साथ ही कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति आधी रखनी होगी।
UP- दिल्ली में स्कूल अनिश्चितकाल के लिए बंद
UP- दिल्ली में स्कूलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया है। मध्यप्रदेश के स्कूलों में पहली से आठवीं तक की कक्षाएं अगले साल 31 मार्च तक बंद रहेंगी। राजस्थान में 31 दिसंबर तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। उसी तरह मिजोरम में 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल। हिमाचल प्रदेश में सभी स्कूलों और कॉलेजों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का फैसला किया गया है।
इसे भी पढ़ें :नहीं पहना था Helmet, टक्कर में बाइक सवार की गई जान
एक जनवरी से कर्नाटक में खुल रहे हैं
कर्नाटक सरकार ने स्कूल और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों (पीयूसी) को कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए एक जनवरी से फिर से खोलने का निर्णय किया, जो कोरोना वायरस की स्थिति के कारण बंद थे। राज्य सरकार ने साथ ही विद्यागम कार्यक्रम भी शुरू करने निर्णय लिया, जो कक्षा छह से कक्षा नौ तक के छात्रों के लिए सतत स्कूली शिक्षा सक्षम बनाएगा।
नासिक में स्कूल चार जनवरी से खुलेंगे
महाराष्ट्र सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने शनिवार को कहा कि नासिक जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल चार जनवरी से दोबारा खुलेंगे।
इसे भी पढ़ें :जरूरतमंदों की सेवा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम
पुडुचेरी में चार जनवरी से खुलेंगे
पुडुचेरी में चार जनवरी से स्कूल खुलेंगे। स्कूलों में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आधे दिन के लिये कक्षाएं लगेंगी और 18 जनवरी से पूरे दिन की कक्षाएं होंगी।
मध्यप्रदेश में 10वीं एवं 12वीं की कक्षाएं 18 दिसंबर से हैं शुरू
मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 18 दिसंबर से स्कूल नियमित रूप से संचालित होंगे। उत्तराखंड में 15 दिसंबर से कॉलेज, विवि जैसे उच्च शिक्षण संस्थान खोल दिये गए।
इसे भी पढ़ें :@Sex Racket : होटल में छापेमारी से हड़कंप, आपत्तिजनक स्थिति में…










