BANKA : बिहार में बालू माफिया का दुस्साहस बेलगाम होता जा रहा है। कब किस जगह वे अधिकारियों और पुलिस टीम पर हमला कर दें, कोई ठीक नहीं। ताजा मामला बांका जिले से आया है। जानकारी के अनुसार, अवैध तरीके से बालू का धंधा करने के खिलाफ कार्रवाई करने गई खनन विभाग के अधिकारियों और पुलिस पर बालू माफिया ने बुधवार को हमला कर दिया। उनके गुर्गों ने खनन अधिकारी और पुलिस बल के जवानों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। वाहनों में भी तोडफ़ोड़ की। किसी तरह जान बचाकर वहां से सभी भागे। हमले में होमगार्ड के एक जवान के जख्मी होने की सूचना है।
ट्रैक्टर सड़क पर छोड़ भागने लगे
जैसा कि बताया जा रहा है, विभागीय अधिकारियों और पुलिस ने भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर पुनसिया बाजार के निकट बाराहाट-रजौन थाना की सीमा पर एक बालू लदे ट्रक को पकड़ा। इसके बाद टीम बाराहाट प्रखंड के मिर्जापुर गांव की ओर बढ़ी। इस दौरान एक बालू लोड ट्रैक्टर उसी रास्ते से गुजर रहा था और उसे खनन विभाग की टीम की भनक लग गई। ट्रैक्टर रोककर उसके लोग भागने लगे।
अधिकारियों से इस तरह उलझ गए
पहले से खड़े कुछ बालू तस्करों ने खनन अधिकारियों और सुरक्षा बलों को देख उनकी गाड़ी रोक दी और उनसे उलझ गए। इसी दौरान बड़ी संख्या में अन्य बालू के धंधेबाज भी वहां पहुंच गए और उन्होंने खनन विभाग के अधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में एक होमगार्ड के जवान की भी जख्मी होने की सूचना है।
दोषियों पर होगी कार्रवाई
जिला खनन पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया है कि मिर्जापुर में बालू माफिया ने माइनिंग इंस्पेक्टर अवधेश कुमार एवं उनके साथ गए सुरक्षा बलों पर हमला कया है। बुधवार की शाम बाराहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी एसपी संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच के लिए एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव को भेजा गया है। दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई होगी
इसे भी पढ़ें : AJSU रांची महानगर अध्यक्ष पर सरेशाम हमला, रिम्स में भर्ती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : महिला थानेदार रूपा तिर्की की ह’त्या या खुद’कुशी, CBI खोलेगी राज
इसे भी पढ़ें : Breaking : CBI करेगी रूपा तिर्की मौत मामले की जांच
इसे भी पढ़ें : बीवी के पीछे पड़े युवक को लगा दिया ठिकाना, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : …सड़क पर उतर आये सैकड़ों लोग…(वीडियो)
इसे भी पढ़ें : ऑक्सफोर्ड स्कूल में बवाल, डरे-सहमे गार्जियन पहुंचे थाना… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :JTET पास अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन, कहा ये
इसे भी पढ़ें :मालिक को बोलो जल्दी पैसा पहुंचाये, नहीं तो…
इसे भी पढ़ें :सांप ने उजाड़ दी एक मां की दुनिया…
इसे भी पढ़ें :अंधेरा जीवन को उजाला करना नेक काम : गवर्नर
इसे भी पढ़ें :जय कन्हैया लाल की… वीडियो
इसे भी पढ़ें :राजधानी में गैंगरेप, जिसे मदद के लिए पुकारा, उसने भी रौंदा, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :बाप खाता है एक रुपईया सरकारी राशन, बेटा की ठाठ-बाट देख ठनक गया पुलिस का माथा, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :करप्शन के आरोप में सस्पेंड DSP के दो ठिकानों पर EOW के छापे
इसे भी पढ़ें :देख नहीं सकती पर रातोंरात बन गई करोड़पति, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की स्कॉर्पियों में नोटों का बंडल देख चकरा गई पुलिस
इसे भी पढ़ें :चिनूक को देखने के लिए लग गया था मेला, चौथे दिन भरी उड़ान…
इसे भी पढ़ें :सास, ससुर और साले ने कॉलर पकड़ किया दामाद का अपमान, फिर…
इसे भी पढ़ें :डेढ़ माह पहले हुआ था अंतिम संस्कार, अचानक आकर बोली मैं जिंदा हूं…
इसे भी पढ़ें :बीच नदी में डूबी यात्रियों से भरी नाव, मच गई चीख पुकार








