PATNA : बिहार की राजधनी पटना के गौरीचक थाना में एक हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है। यहां जिस नाबालिग लड़की का अंतिम संस्कार परिजनों ने लगभग डेढ़ माह पहले कर दिया था, वह अचानक से सामने आ गई। लड़की ने पहुंचकर दावा किया, मैं जिंदा हूं। अब परिजनों और पुलिस के लिए यह बात जटिल पहेली बन गई है कि आखिर जिस लड़की का अंतिम संस्कार किया गया था, वो कौन थी।
अपने प्रेमी के साथ चेन्नई में रह रही थी लड़की
जानकारी के अनुसार, डेढ़ माह पहले लड़की अपने घर से भाग गई थी। इसी बीच पुलिस को एक लड़की की लाश मिली। मां ने अपनी बेटी के तौर पर शव की पहचान की और उसका अंतिम संस्कार कर दिय। अब घर से भागी लड़की थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ चेन्नई में रह रही थी। कुछ दिनों पहले लड़की ने एफबी लाइव करके खुद के जीवित होने की बात बताई थी, लेकिन परिजन नहीं माने।
पुलिस ने कहा, गर्भवती है लड़की
लड़की के थाना पहुंचने पर थाना प्रभारी ने लड़की की मां को थाने बुलाया। थाने में अपनी बेटी को जिंदा देखकर महिला कुछ देर के लिए उलझन में पड़ गई। लड़की ने बताया कि वह एक लड़के से प्यार करती है। डेढ़ महीने पहले उसी के साथ चेन्नई चली गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की गर्भवती है। मेडिकल करवाकर कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा।
पुलिस को बरामद हुआ था अर्धनग्न शव
पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि जिस लड़की के शव का अंतिम संस्कार किया गया वो किसका था। बता दें कि डेढ़ महीने पहले गौरीचक थाना की पुलिस को अंधारी गांव के पास एक लड़की का अर्धनग्न शव बरामद हुआ था। आशंका जताई जा रही थी कि रेप के बाद अपराधियों ने उसका गला काटकर हत्या कर दी है। शव की पहचान न हो, इसके लिए उसके चेहरे को पूरी तरह कुचल दिया गया था।
Read more:थाने में कपड़े उतार हंगामा करने लगे किन्नर, जानें क्यों
Read more:बीच नदी में डूबी यात्रियों से भरी नाव, मच गई चीख पुकार
Read more:Phone बार-बार कर रहा Hang तो अपनाएं ये 5 धांसू Tricks…
Read more:थर्मल पावर प्लांट में लिफ्ट का तार टूटा, 4 की दर्दनाक मौत
Read more:जल्द खुलेगा राज, क्या है सच… जांच शुरू… देखें वीडियो
Read more:रूपा तिर्की मौत मामला में HC में हुई सुनवाई, 31 अगस्त को होगी अगली हियरिंग
Read more:गर्लफ्रेंड प्रेगनेंट न हो, इसलिए किया ऐसा कि पुलिस भी चकरा गई…
Read more:जालिम पति ऐसी जगह मारता… बता नहीं सकती ।। पुलिस आंटी ने डंडे से मारा : मासूम दीप
Read more:रांची से किडनैप नादान आंचल मिली बैंगलोर में, इतने में हुआ था सौदा…देखें वीडियो






