UP : 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी समयदीन उर्फ सामा एनकाउंटर में मारा गया। वह कई जिलों की पुलिस के लिये सिरदर्द और अपराध की दुनिया में कुख्यात था। सामा यूपी के शामली जिले में मारा गया। वह कांधला थाना क्षेत्र के रायजादगान मोहल्ला का रहनेवाला था। वह कुछ समय से कर्नाटक के तुमकुर में छिपकर रह रहा था। बीती रात खबर आई कि “समयदीन किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा है।” बस फिर क्या था, थाना भवन व बाबरी पुलिस ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस को देखते ही समयदीन ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। मुठभेड़ में समयदीन गोली लगने से घायल हुआ। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। SP शामली एनपी सिंह ने पूरी घटना का विवरण देते हुये बताया कि समयदीन गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन मुकदमों में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ स्थल से 9 एमएम की पिस्टल, .32 बोर की पिस्टल, 315 बोर का सिंगल शांट, कई खोखे और जिंदा गोलियां बरामद की।
इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर को मिली 9 साल की कठोर सजा
इसे भी पढ़ें : अंबानी के बेटे पर FIR, क्या है गड़बड़… जानें
इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा फरमान, अब बुलडोजर लिखेगा आखिरी कहानी…






