Kohramlive : गोवा के नाइट क्लब ‘बिर्क बाय रोमियो लेन’ पर अब बुलडोजर चलेगा। CM प्रमोद सावंत ने आदेश दे दिया है, जो अवैध है, वह जमीन पर बिखर कर ही रहेगा। गोवा CMO ने बयान जारी कर साफ कह दिया कि यह नाइट क्लब सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बना था। अब इसे ध्वस्त कर दिया जायेगा। जिला प्रशासन ने पूरी मशीनरी तैयार कर ली है। इसी बीच इंटरपोल ने क्लब के संचालक गौरव और सौरभ लूथरा पर ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी कर दिया है। दोनों के ठिकाने की तलाश में अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां जुट गई हैं। गोवा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया कि भीषण आग लगने और 25 लोगों की मौत के बाद दोनों आरोपी थाईलैंड के फुकेट भाग गये। ब्लू कॉर्नर नोटिस का मतलब है, दुनिया के किसी भी कोने से जानकारी जुटाओ, इनकी हर गतिविधि पर नजर रखो। अर्पोरा गांव के कुछ लोगों का कहना है कि यह नाइट क्लब सालों से विवादों के अंधेरे में जल रहा था। जमीन मालिक प्रदीप अमोनकर ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि 1994 में उन्होंने दो प्लॉट खरीदे थे। 2004 में सुरिंदर खोसला से बेचने का सौदा हुआ, पर टूट गया। इसके बावजूद खोसला ने गैर-कानूनी तरीके से क्लब बना दिया। बाद में लूथरा बंधुओं ने इसे संभाला और अपनी मर्जी से रातों को जगमगाते कारोबार में बदल दिया। ट्रेड लाइसेंस मार्च 2024 में खत्म हो चुका था, फिर भी क्लब धड़ल्ले से चलता रहा। अमोनकर ने साफ कहा कि “इस पूरी कहानी का असली खिलाड़ी सुरिंदर खोसला है।” आशंका जताई गई है कि वह देश छोड़कर भाग सकता है।
CM का बड़ा फरमान, अब बुलडोजर लिखेगा आखिरी कहानी…
Date:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…
Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...
पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों
Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...
रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...
चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…
Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...
स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…
Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...





