UP : ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके के गैंगस्टर सुंदर भाटी सहित 10 लोगों को 9-9 साल की कठोर कैद सुनाई गई। यह सजा जिला न्यायालय ने सुनाई। अदालत ने सुंदर भाटी, सिंहराज, विकास पंडित, योगेश, ऋषिपाल, बॉबी उर्फ शेरसिंह, सोनू, यतेन्द्र चौधरी, अनूप और दिनेश भाटी पर 20-20 हजार का जुर्माना भी ठोका। हालांकि, अपनी घोषित सजा से ज्यादा समय जेल में रहने के चलते अधिकतर आरोपी रिहा कर दिये गये। सिंहराज और ऋषिपाल को शेष सजा काटनी होगी। यहां याद दिला दें कि 8 फरवरी 2015 की रात नियाना गांव में शादी से लौट रहे दादूपुर के ग्राम प्रधान और सपा नेता हरेंद्र नागर पर धावा बोला गया। गोलियों ने कुछ ही पलों में हरेंद्र नागर और उनके सरकारी गनर भूदेव शर्मा की जान ले ली। आरोप लगे कि सरिया चोरी, स्क्रैप के ठेके और पानी सप्लाई को लेकर सुंदर भाटी और हरेंद्र नागर के बीच गहरी दुश्मनी थी। एक समय का साधारण ट्रांसपोर्ट ठेकेदार, सुंदर भाटी ने धीरे-धीरे दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम यूपी में तीन दशक का ऐसा खौफनाक तंत्र खड़ा कर दिया, जिसमें रंगदारी, सुपारी किलिंग, स्क्रैप ठेके, सरिया चोरी सब शामिल था। सुंदर भाटी यूपी सरकार की 65 माफियाओं की लिस्ट में दर्ज है। इस सूची में उसके साथी सिंहराज भाटी, अमित कसाना, अनिल भाटी, रणदीप भाटी, मनोज आसे भी शामिल हैं। अनिल दुजाना की मौत 2022 की मुठभेड़ में हो चुकी है। गौतमबुद्धनगर के छह माफिया अभी भी पुलिस की रडार पर हैं।
इसे भी पढ़ें : इनामी कॉन्ट्रैक्ट कि’लर पर पुलिस का शिकंजा…
इसे भी पढ़ें : हलवाई के बैंक खाते में अचानक दिखे 600 करोड़, बौराया…






