RANCHI : झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए खुशखबरी। उनका वेतन तय कर दिया गया है। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) पास और दक्षता परीक्षा पास करने वाले पारा शिक्षकों को वेतनमान तो एक जैसा मिलेगा, लेकिन उनका ग्रेड पे अलग-अलग होगा। जो दक्षता परीक्षा पास करेंगे, उन्हें 5200 से 20200 का वेतनमान और 2000 का ग्रेड पे मिलेगा। टेट पास पारा शिक्षकों को 5200 से 20200 का वेतनमान व 2400 से 2800 का ग्रेड पे मिलेगा। इस कैलकुलेशन से टेट पास को हर माह 27 हजार रुपये मिल सकते हैं। राज्य में करीब 11000 पारा शिक्षक ही टेट पास हैं, जबकि 50,000 सिर्फ प्रशिक्षित हैं और 3000 अप्रशिक्षित हैं।
शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर एजुकेशन मिनिस्टर ने लिया निर्णय
स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के इस प्रस्ताव पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने निर्णय कर लिया है। अब विकास आयुक्त, वित्त विभाग के सचिव समेत विभाग के आला अधिकारियों के साथ अंतिम रूप से चर्चा के बाद वित्त और विधि विभाग की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। दक्षता परीक्षा पास करने वाले पारा शिक्षकों को टेट पास से हर महीने कम राशि मिलेगी। टेट पास छठी से आठवीं के पारा शिक्षकों को 27 हज़ार, पहली से पांचवी टेट पास पारा शिक्षकों को 25,500 और दक्षता परीक्षा पास करने वाले पहली से आठवीं के पारा शिक्षकों को 23,700 रुपए हर माह मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें :विक्की कौशल और कटरीना कैफ की हुई रोका सेरेमनी, ऐसा था आयोजन
इसे भी पढ़ें : कल नहाए-खाए से होगी छठ महापर्व की शुरुआत,नोट कर लें पूजन सामग्री लिस्ट
इसे भी पढ़ें : अवैध बालू लदा ट्रैक्टर नहीं छोड़ा तो पुलिस के साथ कर दिया…
इसे भी पढ़ें : T-20 World Cup : ऐसे टूटा साउथ अफ्रीका का सपना टूटा
इसे भी पढ़ें : जुआ खेलते-खेलते खेलने लगे खूनी खेल, 2 मरे, 3 गंभीर
इसे भी पढ़ें : लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में तैनात NSG कमांडो की चाईबासा में मौत, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : घोर महापाप : बालगृह में पेशाब लगते ही चीखने-चिल्लाने लगती है लड़कियां, देखें क्यों…(VIDEO)
इसे भी पढ़ें : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)












